हैवान बने चाचा ने मूक बधिर से किया दुष्कर्म, किशोरी हुई गर्भवती

Edited By Ramkesh,Updated: 12 Aug, 2021 04:03 PM

uncle became deaf misbehaved with deaf teenager became pregnant

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई। जहां पर हैवान बने चाचा ने मूक बधिर दसवीं की छात्रा से कई महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। वहीं जब पीड़िता के पेट में अचानक दर्द होने लगा तो परिजनों ने डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने...

चंदौली: उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां पर हैवान बने चाचा ने मूक बधिर दसवीं की छात्रा से कई महीनों से दुष्कर्म कर रहा था। वहीं जब पीड़िता के पेट में अचानक दर्द होने लगा तो परिजनों ने डॉक्टर को दिखाया। डॉक्टर ने पीड़िता का अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि किशोरी तीन माह की गर्भवती है। यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस ने पीड़िता की मां की शिकायत पर आरोपी चाचा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक मामला चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र का बताया जा रहा है। जहां पर बीते कुछ दिन पहले शादी कार्यक्रम में आए चाचा ने मूकबधिर से दुष्कर्म किया। जिसे किशोरी गर्भवती हो गई। फिलहाल पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेज कर मामले की जांच कर रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!