नुसरत जंहा के पूजा-अर्चना करने पर भड़के उलेमा, कहा- इस्लाम को किया जा रहा बदनाम

Edited By Ajay kumar,Updated: 07 Oct, 2019 06:09 PM

ulema raged over the worship of nusrat jahan said  islam is being maligned

उत्तर-प्रदेश के सहारनपुर जिले में मुस्लिम समाज की पुत्री नुसरत जहां के नवदुर्गा पूजन करने पर देवबंदी उलेमा ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने नुसरत जहां को नसीहत दी कि वह क्यों गैर मजहबी वाले काम कर...

सहारनपुर: उत्तर-प्रदेश के सहारनपुर जिले में मुस्लिम समाज की पुत्री नुसरत जहां के नवदुर्गा पूजन करने पर देवबंदी उलेमा ने नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने नुसरत जहां को नसीहत दी कि वह क्यों गैर मजहबी वाले काम कर रही हैं। नुसरत जहां का यह अमल कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले भी वह लगातार पूजा-अर्चना करती चली आ रही हैं। इसी अमल को दोहराते हुए इन्होंने इस बार भी नव दुर्गा की पूजा की है।
PunjabKesari
इस्लाम में अल्लाह के सिवा किसी और की इबादत करना हराम: मुफ्ती असद कासमी (उपाध्यक्ष, इत्तेहाद उलेमा-ए-हिन्द)
मुफ्ती असद कासमी का कहना है कि इस तरह का अमल इस्लाम के अंदर बिल्कुल जायज नहीं है। इस्लाम इस चीज की इजाजत नहीं देता है, कि अल्लाह रबुल्इज्जत के सिवा किसी और की पूजा की जाए यह इस्लाम के अंदर हराम है। जब वह इस्लाम को नहीं मानती हैं। इस्लाम के ऊपर अमल नहीं कर रही हैं। सारे काम हिन्दुओं के कर रही हैं उन्होंने शादी भी गैर मजहब में की है। मैं उनको मशवरा देता हूं कि वह अपना नाम भी बदल ले क्यों मुसलमानों के नाम पर इस्लाम को बदनाम करती हैं। इस तरीके के नाम रखकर मुसलमानों की और इस्लाम की तौहीन क्यों कर रही हैं।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!