सपा सरकार बनने पर फिर से बहाल होगी परंपरा, यश भारती और खिलाड़ियों को दी जाएगी सम्मान राशि: अखिलेश

Edited By Ramkesh,Updated: 09 Jul, 2025 07:23 PM

tradition will be restored once sp government is formed

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा भाजपा सरकार ने न केवल ‘यश भारती सम्मान’ को बंद किया,...

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बुधवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा भाजपा सरकार ने न केवल ‘यश भारती सम्मान’ को बंद किया, बल्कि खिलाड़ियों को दी जाने वाली सम्मान राशि भी छीन ली गई है।

अखिलेश का आरोप- खिलाड़ियों को दी जाने वाली सम्मान राशि को बीजेपी ने छीना
अखिलेश ने कहा कि सपा सरकार के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वालों को ‘यश भारती’ सम्मान से नवाजा जाता था, जिसमें खेल, कला, साहित्य और सामाजिक कार्य से जुड़े लोग शामिल होते थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि सपा सरकार बनने पर फिर से यह परंपरा बहाल की जाएगी।

200 करोड़ पेड़ों के दावे पर उठाया सवाल
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने योगी सरकार की वन महोत्सव और वृक्षारोपण योजनाओं पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि सरकार दावा करती है कि उसने अब तक 200 करोड़ पेड़ लगाए हैं, लेकिन यह आंकड़ा संदेहास्पद है। सपा प्रमुख का कहना था कि ये आंकड़े सिर्फ कागज़ों में सिमटे हैं, जमीनी हकीकत कुछ और है।

स्वस्थ जीवनशैली पर दिया जोर
प्रेस कांफ्रेंस के दौरान अखिलेश यादव ने स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक स्वास्थ्य पर भी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि "स्वस्थ दिमाग के लिए शरीर का स्वस्थ होना जरूरी है। इसके लिए समय पर भोजन और सही जीवन शैली अपनाना जरूरी है। राजा यादव को दी शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

चुनाव आयोग की भूमिका पर गंभीर आरोप
अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि  “अयोध्या और मिल्कीपुर के चुनावों में धांधली हुई। कुंदरकी में यदि वोटर को स्वतंत्र रूप से वोट डालने का मौका मिला होता, तो भाजपा एक लाख वोट से हारती। सपा अध्यक्ष ने चुनाव आयोग की उस दलील को भी खारिज किया, जिसमें कहा गया कि 45 दिनों के बाद EVM डेटा सुरक्षित नहीं रखा जा सकता।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!