कमरे में थी औरत, बांहों में था पति, कर रहे थे गंदी बात; तभी आ धमकी पत्नी, फिर जो हुआ......

Edited By Purnima Singh,Updated: 29 May, 2025 01:32 PM

the woman was in the room the husband was in her arms wife arrived

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी के मायके जाते ही दूसरी औरत से शादी कर उसे घर ले आया। पहली पत्नी को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी .....

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति ने पत्नी के मायके जाते ही दूसरी औरत से शादी कर उसे घर ले आया। पहली पत्नी को इस बात की भनक तक नहीं लगने दी। जब पत्नी वापस ससुराल लौटी तो सौतन को देख आपा खो बैठी। 

2022 में शादी के बाद बेटी पैदा होने पर ससुराल वाले करने लगे प्रताड़ित 
पूरा मामला जिले के नीबी गहरवार इलाके का है। बेदौली भींस गांव की निवासी अनीता देवी की शादी 27 मई 2022 को सुनील कुमार से हुई थी। शादी के एक साल बाद अनीता देवी ने एक बेटी को जन्म दिया। बेटी के पैदा होने से उसके ससुराल वाले नाखुश थे। पति सुनील कुमार, ससुर राम नरेश और सास सरिता देवी उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे। अभी एक महीने पहले ही सभी ने महिला को ससुराल से पीटकर मायके भेज दिया। 

पति को देखा दूसरी औरत की बांहों में 
अनीता देवी मायके रहने लगीं, सोचा समय के साथ सब ठीक हो जाएगा। लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। 19 मई 2025 को जब वह ससुराल वापस गईं तो उसका पति किसी दूसरी औरत की बांहों में था। जब उन्होंने इसका किया तो पता चला कि 17 मई 2025 को उसके पति ने संगीता नाम की लड़की से दूसरी शादी कर ली है। 

महिला ने पुलिस में की शिकायत 
अनीता देवी ने आरोप लगाया कि ससुराल पहुंचने पर सास, ससुर, पति और सौतन ने गालियां देते हुए उसे पीटकर घर से निकाल दिया। साथ ही कानूनी कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। बिरादरी पंचायत के बाद भी ससुरालियों पर कोई असर नहीं पड़ा। अब महिला ने पुलिस में इसकी शिकायत की है। विवाहिता ने मामले में इंस्पेक्टर मांडा शैलेंद्र सिंह को तहरीर देकर न्याय की गुहार सगाई है। 
 

Related Story

    Trending Topics

    IPL
    Gujarat Titans

    Mumbai Indians

    Teams will be announced at the toss

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!