शिया समुदाय ने बड़े ईमाम बाड़े पर काली पट्टी बांधकर अदा की नमाज, सादगी और गम के साये में लागों ने मनाई ईद

Edited By Ramkesh,Updated: 21 Mar, 2026 03:22 PM

the shia community offered prayers at the bada imam enclosure wearing black band

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में इस बार ईद का माहौल सामान्य उत्साह के बजाय सादगी और ग़म में डूबा नजर आया। शहर के कई इलाकों में लोगों ने त्योहार को बेहद शांत और संयमित तरीके से मनाया।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ सहित पूरे प्रदेश में इस बार ईद का माहौल सामान्य उत्साह के बजाय सादगी और ग़म में डूबा नजर आया। शहर के कई इलाकों में लोगों ने त्योहार को बेहद शांत और संयमित तरीके से मनाया।

PunjabKesari

बताया जा रहा है कि अयातुल्लाह सैय्यद अली खामनेई की कथित शहादत की खबरों के बाद मुस्लिम समुदाय में शोक की लहर देखने को मिली। इसका असर राजधानी की ईदगाहों और मस्जिदों में भी साफ दिखाई दिया। शहर की प्रमुख मस्जिदों, खासकर आसिफी मस्जिद समेत अन्य इबादतगाहों में नमाज अदा करने पहुंचे लोगों ने काली पट्टी बांधकर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। 

PunjabKesari

इस दौरान न तो त्योहार जैसा उत्साह दिखा और न ही जश्न का माहौल, बल्कि हर ओर सादगी और मातम का दृश्य नजर आया। नमाज के बाद लोगों ने देश और दुनिया में अमन, भाईचारे और शांति के लिए दुआएं मांगीं। हालांकि, कुछ लोगों ने अंतरराष्ट्रीय मुद्दों को लेकर अपनी भावनाएं भी व्यक्त कीं।

PunjabKesari

वहीं, सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर उत्तर प्रदेश पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शहर के संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया और हर गतिविधि पर नजर रखी गई, ताकि त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनी रहे। कुल मिलाकर, इस बार लखनऊ में ईद का स्वरूप पारंपरिक खुशियों के बजाय सादगी, संवेदनशीलता और शांति की दुआओं के साथ देखने को मिला।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!