2 hours ago
5 hours ago
6 hours ago
7 hours ago
8 hours ago
10 hours ago
11 hours ago
12 hours ago
13 hours ago
1 day ago
2 days ago
Sunday
Main Menu
धर्म/कुंडली टीवी
नारी
Photos
Videos
हिमाचल प्रदेश
पंजाब
हरियाणा
उत्तर प्रदेश
Breaking
महिला कर्मचारी के साथ गैंगरेप: दोस्त ने साथियों के साथ मिलकर दिया वारदात को अंजाम, वीडियो वायरल
Edited By Harman Kaur,Updated: 13 Nov, 2023 11:50 AM
Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां के होम स्टे होटल में एक महिला कर्मचारी के साथ 5 युवकों ने मिलकर दुष्कर्म किया....
Agra Crime News: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से गैंगरेप का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां के होम स्टे होटल में एक महिला कर्मचारी के साथ 5 युवकों ने मिलकर दुष्कर्म किया। जब महिला ने विरोध किया तो उन्होंने पीड़िता के साथ मारपीट की और उसके सिर पर कांच की बोतलें फोड़ी। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें पीड़िता गिड़गिड़ाते हुए रो-रो कर लोगों से मदद की गुहार लगा रही है, लेकिन कोई भी उसकी मदद के लिए आगे नहीं आया। मामला जिले के ताजगंज थाना क्षेत्र के ताज नगरी फेज 2 का है। जहां के होटल होम स्टे की एक महिला कर्मचारी को पांच युवकों ने जबरन शराब पिलाई और फिर उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि पीड़िता पिछले डेढ़ साल से इस होटल में नौकरी कर रही थी। पीड़िता का दोस्त जितेंद्र अपने 4 दोस्तों के साथ होटल पहुंचा और उसे जबरन शराब पिलाने की कोशिश की। वहीं, जब महिला ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट की और उसका एक अश्लील वीडियो बना लिया। जिसे दिखाकर वह महिला को ब्लैकमेल करने लग गए। फिर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी दौरान महिला के चीख पुकार सुनकर आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज कर पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें पीड़िता एक कमरे के बाहर जमीन पर पड़ी हुई दिखाई दे रही है। उसके पास में ही एक युवक खड़ा हुआ है, जिससे वह कह रही है कि मेरी छोटी-छोटी बेटियां हैं। पीड़िता बार-बार बचाओ बचाओ चिल्ला रही है। कुछ युवक उसे पकड़ कर बाहर ले जाने की कोशिश करते रहें हैं। एक अन्य वीडियो में पीड़ित महिला को एक युवक जबरन पकड़ा हुआ है। जिसके आगे हाथ जोड़कर पीड़िता जान बचाने की भीख मांग रही है, लेकिन युवक जमीन पर घसीटते हुए पीड़िता को दूसरी ओर ले जा रहा है। बताया जा रहा है कि पीड़िता की उम्र लगभग 25 साल है। क्या कहती है पुलिस? मामले की जानकारी देते हुए ACP सदर अर्चना सिंह ने बताया कि ताजगंज पुलिस को सूचना मिली थी कि बसई चौकी क्षेत्र के होम स्टे में रेप और मारपीट की घटना हुई है। घटना का संज्ञान लेते हुए पीड़िता की तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। घटना में शामिल 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। उन्होंने कहा कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दरोगा ने ढाबे पर युवक को जड़े तड़ातड़ कई थप्पड़, वीडियो वायरल होते ही SP ने लिया ये कड़ा एक्शन
बांके बिहारी मंदिर में कपल ने की सगाई, एक दूसरे को पहनाई रिंग; वायरल वीडियो देख भड़के लोग
48 किशोर और किशोरियों के आपत्तिजनक वीडियो वायरल, बंद कमरे में कर रहे अश्लील हरकत! मचा हड़कंप
टोल पर डांसर का तांडव: Mobile खोया तो आपा खो बैठी युवती, एक के बाद एक 3 बूम किए चकनाचूर, वीडियो...
पत्नी, प्रेमी और दोस्त… मिलकर रची खौफनाक साजिश, सोते पति को उतारा मौत के घाट!
मुजफ्फरनगर: दिल दहला देने वाली वारदात… घर में ही परिवार के 4 शव मिले, इलाके में फैली सनसनी
बंद कमरे में 3 लड़के 2 लड़कियां, कर रहे अश्लील हरकत! 48 नाबालिगों का आपत्तिजनक वीडियो वायरल, देखकर...
फिटनेस के नाम पर फरेब! जिम ट्रेनर 'शहजाद' ने प्रोटीन में नशा मिलाकर युवती से किया रेप, घिनौनी...
नामजियों से भिड़े इंस्पेक्टर, कहा- मिट्टी में मिला दूंगा... विवादित बयान सोशल मीडिया पर वायरल
इश्क का खौफनाक अंजाम: प्रेम त्रिकोण में युवक की हत्या, फिर शव लगाया ठिकाने
USD $
05/04/2026 19:30 IST
CAD $
AUD $
EUR €
NZD $
AED د.إ
GBP £
Bitcoin
Ethereum
Tether
BNB
USD Coin
XRP
Terra
Solana
मेष राशि वालों आज का दिन आपके लिए संतुलित रहेगा। परिवार और कार्यक्षेत्र के बीच तालमेल बनाए रखना जरूरी होगा।
वृष राशि वालों आज आपका दिन सकारात्मक रहेगा। पढ़ाई में लगे लोगों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। घर में किसी नए सदस्य के आने की खुशी मिल सकती है।
मिथुन राशि वालों आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। अचानक मेहमानों का आगमन हो सकता है। घर के बुजुर्गों से कहासुनी होने की संभावना है।
कर्क राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। व्यापार में अधिक भागदौड़ करनी पड़ सकती है। बच्चों के प्रति अनुशासन जरूरी होगा।
सिंह राशि वालों आज का दिन अच्छा रहेगा। आईटी और बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आर्थिक मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।
कन्या राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और गुस्से में कोई फैसला न लें। जीवनसाथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा।
तुला राशि वालों आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा। अविवाहित लोगों के जीवन में प्रेम का आगमन हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को और...
वृश्चिक राशि वालों आज का दिन शानदार रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है। व्यापार में बड़ी उपलब्धि मिलने के योग हैं।
धनु राशि वालों आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का मन काम में कम लगेगा। व्यापार करने वालों को जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचना चाहिए।
मकर राशि वालों आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोग काम के दबाव में रह सकते हैं। कपड़ा व्यापार करने वालों को लाभ मिल...
कुंभ राशि वालों आज का दिन अनुकूल रहेगा। पढ़ाई और नौकरी साथ कर रहे लोगों को संतुलन बनाए रखना होगा। व्यापार में भाई-बहनों का सहयोग मिल सकता है।
मीन राशि वालों आज का दिन सामान्य रहेगा। युवाओं को अपने करियर पर ध्यान केंद्रित करने की आवश्यकता है। रिश्तों में थोड़ी दूरी आ सकती है।
Be on the top of everything happening around the world.
Try Punjab Kesari E-Paper Premium Service.
फीडबैक दें
Thoughts
Jokes