Edited By Pooja Gill,Updated: 04 May, 2025 08:58 AM

कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो और एक गंभीर रूप से घायल हो गया...
कौशांबी: उत्तर प्रदेश के कौशांबी में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक तेज रफ्तार कार पेड़ से टकरा गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को कार से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया।
बारात से लौट रहे थे सभी लोग
यह हादसा पिपरी थाना क्षेत्र में गुंगवा का बाग के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि कार सवार सभी लोग बारात से लौट रहे थे। पूरामुफ्ती उर्फ बिहका गांव निवासी बुधराम की बरात पिपरी क्षेत्र के चायल कस्बे में वार्ड संख्या चार अंबेडकर नगर ( दरियापुर ) मोहल्ला निवासी दौलत सिंह के घर आई थी। द्वारचार के बाद अर्टिगा कार में वर पक्ष के चार लोग वापस लौटने लगे। तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई।
कैसे हुआ हादसा?
जानकारी के मुताबिक, शनिवार रात करीब 12 बजे जैसे ही कार पिपरी थाना क्षेत्र में गुंगवा का बाग के पास पहुंची, तो किसी और वाहन को बचाने के चक्कर में कार पेड़ से जा टकराई। कार की रफ्तार तेज थी, जिस वजह से बेकाबू हो गई। इस हादसे में सुनील कुमार पटेल, चंद्रबदन सिंह पटेल निवासी मानिकपुर कोटवा पूरामुफ्ती, रवि कुमार पटेल निवासी पूरा बजावा बकराबाद पूरामुफ्ती, एयरफोर्स कर्मी विकास कुमार पटेल पुत्र दिनेश सिंह पटेल मूल निवासी निवासी करण छपरा थाना बलिया की मौत हो गई। जानकारी पर शादी की खुशियां मातम में बदल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।