Edited By Purnima Singh,Updated: 03 May, 2025 12:57 PM

पी के वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ लगी रहती है। प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्त बड़ी संख्या में वृंदावन पहुंचते हैं.....
वृंदावन : यूपी के वृंदावन में प्रेमानंद महाराज की रात्रि पदयात्रा में दर्शन करने वाले भक्तों की भीड़ लगी रहती है। प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए भक्त बड़ी संख्या में वृंदावन पहुंचते हैं। लेकिन अगर आप अब प्रेमानंद महाराज के दर्शन के लिए वृंदावन आ रहे हैं तो जान लें कि पिछ्ले कई दिनों से महाराज जी की तबीयत खराब होने के चलते उनकी स्वास्थ्य स्थिति को देखते हुए रात्रि पदयात्रा को अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है।
पोस्ट कर दी जानकारी
प्रेमानंद महाराज की तबीयत को देखते हुए ही ये फैसला लिया गया है। यह जानकारी श्री राधे हित केली कुंज परिवार की ओर से जारी एक आधिकारिक संदेश में दी गई है। जिसमें बताया गया है कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत ठीक नहीं है। महाराज जी की खराब तबीयत को देखते हुए पदयात्रा कुछ दिनों के लिए बंद की गई है। वृंदावन केली कुंज आश्रम ने एक पोस्ट शेयर किया है।
'मार्ग में एकत्रित न हों और भीड़ लगाने से बचें'
पोस्ट में लिखा है कि- आप सभी को सूचित किया जाता है कि पूज्य महाराज के स्वास्थ्य की अनुकूलता को ध्यान में रखते हुए पिछले कुछ दिनों से पूज्य प्रेमानंद महाराज की रात्रि यात्रा बंद है। हम सभी श्रद्धालुओं से विनम्र निवेदन करते हैं कि कृपया मार्ग में एकत्रित न हों और भीड़ लगाने से बचें। जैसे ही महाराज जी पूर्ण रूप से स्वस्थ होंगे तो पदयात्रा शुरू की जाएगी।