गजब: शादी के तीसरे महीने में ही दुल्हन ने बच्चे को दिया जन्म, इंसाफ के लिए पति पहुंचा कोर्ट

Edited By Ramkesh,Updated: 26 Aug, 2021 03:53 PM

the bride gave birth to the child the husband reached the court for the person

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के मात्र तीन माह बाद ही एक बच्चे को जन्म दे दिया है। पति को पत्नी के शरीर में हो रहे बदलाव से उसे पहले ही पत्नी पर शक हो रहा था। जिसे लेकर...

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां पर एक नई नवेली दुल्हन ने शादी के मात्र तीन माह बाद ही एक बच्चे को जन्म दे दिया है। पति को पत्नी के शरीर में हो रहे बदलाव से उसे पहले ही पत्नी पर शक हो रहा था। जिसे लेकर पति परेशान रहता था।  कई बार इस बारे में पूछताछ करने का प्रयास किया। परंतु शातिर दुल्हन ने हीलाहवाली करके मामले को टाल दे रही थी। वहीं जब महिला तीन माह बाद मायके में एक बच्चे को जन्म दिया तो पति हैरान रह गया। पीड़ित पति ने न्याय के लिए कोर्ट से गुहार लगाई है।

जानकारी के मुताबिक मामला गाजियाबाद के लोहिया नगर का बताया जा रहा है। जहां पर एक युवक की शादी इस साल 18 मार्च को हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद ही दुल्हन का पेट निकलने लगा। इस पर पति ने सवाल किया तो पत्नी ने हीला हवाली कर मामले को टालने में जुटी रही  परंतु परेशान पति ने पत्नी का अल्ट्रासाउंड कराया तो पत्नी 8 माह की गर्भवती निकली। यह सुन कर पति के होश उड़ गए। उन्होंने मामले की शिकायत महिला थाने में कर न्याय की गुहार लगाई है। फिलहाल पति के बवाल मचाने पर पत्नी अपने माता-पिता को बुलाकर मायके चली गई। वहां 26 जून को महिला ने एक बेटे को जन्‍म दिया। इधर पति का आरोप है कि उसे धोखा दिया गया है। उसने अदालत से न्याय की गुहार लगाई है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!