UP Crime News: बाइक पर आए तीन नाबालिग लड़के, 10 महीने की बच्ची को किया अगवा

Edited By Pooja Gill,Updated: 05 Apr, 2026 12:09 PM

up crime news three minor boys came on a bike and kidnapped

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में कथित तौर पर 10 महीने की बच्ची को बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों ने अगवा कर लिया, जिसे पुलिस ने तेजी दिखाते हुए...

बुलंदशहर: यूपी के बुलंदशहर जिले के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र में कथित तौर पर 10 महीने की बच्ची को बाइक सवार तीन नाबालिग लड़कों ने अगवा कर लिया, जिसे पुलिस ने तेजी दिखाते हुए दो घंटे में बरामद कर लिया। पुलिस के अनुसार, यह घटना शनिवार की है। बच्ची को अगवा करने वाले तीनों नाबालिगों ने पूछताछ में बताया कि उन्होंने गलतफहमी में बच्ची को अपने एक परिचित की बच्ची समझ लिया था और उसे अपने साथ ले गए थे। 

जांच के लिए पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे 
पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ तेजवीर सिंह ने बताया कि चार अप्रैल को अपराह्न लगभग एक बजे यूपी-112 के माध्यम से सूचना मिली कि थाना जहांगीराबाद के जसर गांव में 10 महीने की बच्ची का तीन मोटरसाइकिल सवारों ने अपहरण कर लिया है। सूचना पर तत्काल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू की। उन्होंने कहा कि जिजले में जांच शुरू कराई गई। साथ ही सीसीटीवी कैमरे व अन्य तरीकों से खोजबीन शुरू करने पर दो घंटे में ही बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया गया। 

इन धाराओं में किया केस दर्ज 
पुलिस ने बताया कि आरोपी तीनों नाबालिग जहांगीराबाद कस्बे के ही रहने वाले हैं। इन्हें थाने लाकर पूछताछ की गई। प्राथमिक पूछताछ में उन्होंने बताया कि उन्होंने भ्रमवश बच्ची को अपने रिश्तेदार की बच्ची समझ लिया था और उसे अपने साथ ले गए थे। एसपी (ग्रामीण) ने बताया कि इस प्रकरण में बच्ची की मां की ओर से एक शिकायत प्राप्त हुई है, जिसके आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रकरण में सभी पहलुओं पर गहनतापूर्वक जांच की जा रही है। सिंह ने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके अनुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!