यूपी के इस जिले में आवारा कुत्ते का कहर; 6 लोगों पर हमला कर किया बुरी तरह घायल, दो की हालत नाजुक

Edited By Pooja Gill,Updated: 26 Nov, 2025 03:25 PM

stray dogs wreak havoc in this uttar pradesh district

UP News: यूपी के अमरोहा में आवारा कुत्तों के आतंक का मामला सामने आया है। यहां पर गजरौला के गांव भीकनपुर शुमाली में एक आवारा कुत्ते ने छह लोगों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया...

UP News: यूपी के अमरोहा में आवारा कुत्तों के आतंक का मामला सामने आया है। यहां पर गजरौला के गांव भीकनपुर शुमाली में एक आवारा कुत्ते ने छह लोगों पर हमला कर उन्हें बुरी तरह से घायल कर दिया। घटना घटना के समय गांव में एक बरात भी चल रही थी, जिसमें कुत्ते के घुसते ही अफरा-तफरी फैल गई। लोग लाठी- डंडे लेकर कुत्ते के पीछे दौड़े, लेकिन कुत्ता वहां से भाग निकला। 

हमले के बाद बरात में घुस गया कुत्ता 
जानकारी के मुताबिक, आवारा कुत्ते ने राशन डीलर कुलदीप कुमार सहित छह लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। बताया जा रहा है कि सोमवार सुबह करीब सात बजे कुलदीप कुमार घर से घेर की ओर जा रहे थे, तभी कुत्ते ने उन पर हमला कर दिया। कुछ देर बाद उसी कुत्ते ने पूर्व प्रधान सौ सिंह के भाई कमल सिंह को भी काट लिया। इसके बाद कुत्ता नन्हे सिंह के पोते पर टूट पड़ा। शोर सुनकर ग्रामीण लाठियां लेकर कुत्ते के पीछे दौड़े, लेकिन कुत्ता भागकर बरात में घुस गया। 

लोगों की हालत गंभीर 
दोपहर बाद उसने गांव के मयंक, छाया और छोया निवासी छोटे पाल को भी काट लिया। इनमें कुलदीप और मयंक की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी लाया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज इंजेक्शन दिया गया। गंभीर हालत वाले कुलदीप और मयंक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!