आजादी के जश्न में डूबा प्रदेश; CM योगी ने स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई, अमर क्रांतिकारियों को किया याद

Edited By Pooja Gill,Updated: 15 Aug, 2023 09:27 AM

state immersed in the celebration

Independence Day 2023: आज देशभर में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी आजादी का महापर्व मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर सभी देशवासी तिरंगा फहरा रहे है और अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहे...

Independence Day 2023: आज देशभर में 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया जा रहा है। देश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश में भी आजादी का महापर्व मनाया जा रहा है। इस खास अवसर पर सभी देशवासी तिरंगा फहरा रहे है और अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों को याद कर रहे है। इस खास अवसर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी देशवासियों को आजादी की शुभकामनाएं दी है। साथ ही उन्होंने अपना अमूल्य योगदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया है।

PunjabKesari

ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को शत शत नमनःसीएम
सीएम योगी आदित्यनाथ ने 77वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश और देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए लिखा, 'मां भारती के वीर सपूत, सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता सेनानियों को शत शत नमन! 77वें स्वतंत्रता दिवस की प्रदेश वासियों को हृदय से बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं!' अमर क्रांतिकारियों के सपनों का भारत, 'आत्मनिर्भर भारत' के रूप में आज साकार हो रहा है. जय हिंद-जय भारत!

PunjabKesari

सीएम ने क्रांतिकारियों को किया याद
सीएम योगी ने देश की आजादी में अपना योगदान देने वाले अमर क्रांतिकारियों और बलिदानियों को याद किया। साथ ही उन्होंने हमें इन अमर क्रांतिकारियों को हमेशा याद करना है। वहीं आज सीएम योगी आदित्यनाथ सुबह 9.15 बजे विधानसभा पर झंडारोहण करेंगे। झंडारोहण के बाद पूरे शहर में एक साथ राष्ट्रगान होगा। राष्ट्रगान के समय सभी चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल रेड होगा। 5 मिनट पहले सायरन बजा कर अलर्ट होगा। राष्ट्रगान के दौरान शहर थम जाएगा।

PunjabKesari

राज्यपाल ने भी दी शुभकामनाएं
​राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने भी देशवासियों को आजादी के महापर्व की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा है कि स्वतंत्रता दिवस हमें हमारे देश के बलिदानियों, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों व देशहित में सर्वस्व न्योछावर करने वालों की याद दिलाता है। इसके साथ-साथ डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने भी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्वीट करते हुए कहा, असंख्य भारतीय क्रांतिकारियों के त्याग एवं बलिदान के प्रतीक 77वें भारतीय स्वतंत्रता दिवस की समस्त देश व प्रदेश वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

 

 
  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!