सोनम सिद्दीकी ने लक्ष्मी बनकर हिंदू प्रेमी संग लिए सात फेरे, बोली- रामलला के दर्शन करने जाऊंगी अयोध्या

Edited By Harman Kaur,Updated: 25 Feb, 2024 05:54 PM

sonam siddiqui dressed up as lakshmi and took seven rounds with her hindu lover

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुस्लिम युवती ने अपने परिजनों के खिलाफ जाकर मंदिर में जाकर अपने हिंदू प्रेमी से शादी कर ली......

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक मुस्लिम युवती ने अपने परिजनों के खिलाफ जाकर मंदिर में हिंदू प्रेमी से शादी कर ली। शादी करने के बाद दोनों ने अपनी जान को खतरा बताते हुए एक वीडियो जारी किया। वीडियो में सोनम ने कहा कि उसने अपनी मर्जी से शादी की है। अब उसे अपनी जान को खतरा है।
PunjabKesari
'रामलला के दर्शन करने जाएंगे अयोध्या'
जानकारी के मुताबिक, मामला बरेली जिले के देवरनिया क्षेत्र के गांव गिरधरपुर का है। जहां के निवासी सोनम ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम लक्ष्मी रख लिया और फिर अपने हिंदू प्रेमी संग शादी कर ली। शादी करने के बाद दोनों ने एक वीडियो जारी की। जिसमें उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए मदद की गुहार लगाई है। दोनों की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वीडियो में दोनों ये भी कहते हुए नजर आ रहे है कि वह जल्दी ही अयोध्या में रामलला के दर्शन करने जाएंगे।
PunjabKesari
'तीन तलाक और हलाला का सताता था डर'
सोनम उर्फ लक्ष्मी ने बताया कि उसे तीन तलाक और हलाला का डर सताता था। इसलिए उसने यह फैसला लिया है। उसने अपनी मर्जी से ही धर्म परिवर्तन कर प्रेमी से शादी की है। इसमें किसी की जोर जबरदस्ती नहीं है। सोनम का ये भी कहना है कि भगवान राम में उसकी आस्था है। इसलिए पति विष्णु के साथ अयोध्या जाने का निर्णय लिया है।
PunjabKesari
12 साल पहले हुई थी दोनों की मुलाकात
वहीं, सोनम उर्फ लक्ष्मी के पति विष्णु मौर्य ने बताया कि वह कीटनाशक दवा की दुकान चलाते हैं। करीब 12 पहले उनकी मुलाकात सोनम सिद्दीकी से हुई थी। तब सोनम सोनम नाबालिग थी। पहले दोनों में हुई और फिर धीरे-धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। मोबाइल फोन के जरिए दोनों में बातें होती रहती थी। वहीं, जब सोनम बालिग हो गई तो दोनों ने शादी करने का फैसला किया।
PunjabKesari
ये भी पढ़ें.....
- Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल और प्रियंका ने बुलंदशहर में कार्यकर्ताओं से मिलकर बढ़ाया मनोबल

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में रविवार सुबह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने न्याय यात्रा के अलीगढ़ की ओर रवाना होने के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया। कांग्रेस पार्टी के बुलंदशहर जिला अध्यक्ष राकेश भाटी ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की, बाद में वह खुली जीप में सवार होकर पंडावल से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!