Edited By Ramkesh,Updated: 04 Apr, 2026 07:59 PM

उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र में 29 मार्च शीला नाम की युवती लापता हो गई थी जिसकी सूचना पिता अशोक कुमार द्वारा कोतवाली में दी गई थी। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। लेकिन 2 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि...
गोंडा (ओम चन्द शर्मा): उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले में देहात कोतवाली क्षेत्र में 29 मार्च शीला नाम की युवती लापता हो गई थी जिसकी सूचना पिता अशोक कुमार द्वारा कोतवाली में दी गई थी। हालांकि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। लेकिन 2 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती की लाश गन्ने के खेत में पड़ी मिली है इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव की पहचान पिता द्वारा कराई गई इसके बाद पिता ने कहा कि यह शव उसकी बेटी शीला की है वह पुलिस ने शिनाख्त के बाद शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और इस गुत्थी को सुलझाने के लिए चार टीमों का गठन किया गया आखिरकार साक्ष्य और संकलन के आधार पर पुलिस ने हत्या करने वाले बिहार निवासी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर लिया।
वही पूछताछ के दौरान अभियुक्त अरुण ने बताया कि उसकी शीला (मृतका) से साल 2022 में सोशल मीडिया के माध्यम से दोस्ती हुई थी और दोनों रील्स बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करते थे। तभी से दोनों सम्पर्क में थे और वे कई बार मिल भी चुके थे । वह उससे प्यार करता था और सहयोग के रूप में शीला (मृतका) को उसने कई बार में करीब डेढ़ लाख रुपये नगद व ऑनलाइन माध्यम से दे चुका था।
9 मार्च को आखिरी बार उसने ऑनलाइन माध्यम से 11 हजार रुपये शीला को भेजे थे । इसके बाद भी शीला द्वारा बार - बार पैसे की मांग करते हुए उस पर दबाव बनाया जा रहा था । इसके अलावा आरोपी को शक था कि मृतका किसी अन्य लड़के से भी बातचीत करती है और उसको धोखा दे रही है, जिस कारण से उसका मृतका से मनमुटाव हो गया था । जिससे क्षुब्ध होकर उसने शीला को ठिकाने लगाने की योजना बनाई और आरोपी अरुण शीला से मिलने गोण्डा आया।
29 मार्च को उसने मृतका को विश्वास में लेकर ग्राम भदवल के पास स्थित एक गन्ने के खेत में मिलने के लिए बुलाया और रील बनाने का बहाना बनाते हुए उसके दोनो हाथ पीछे करके रस्सी से बाँध दिये और चाकू से मृतका के गले पर वार करके योजनाबद्ध तरीके से उसकी हत्या कर दी और चाकू ले जाकर च्यवन मुनि आश्रम के पास झाड़ियों में छिपा दिया और उसके बाद वह मौके से फरार हो गया था वहीं पुलिस ने इस पूरे मामले की गुत्थी सुलझाते हुए अरुण कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।