Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल और प्रियंका ने बुलंदशहर में कार्यकर्ताओं से मिलकर बढ़ाया मनोबल

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 25 Feb, 2024 05:30 PM

bharat jodo nyay yatra rahul and priyanka met workers in bulandshahr

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में रविवार सुबह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने न्याय यात्रा के अलीगढ़ की ओर रवाना होने के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया। कांग्रेस पार्टी के बुलंदशहर जि...

बुलंदशहर: उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जनपद में रविवार सुबह राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने न्याय यात्रा के अलीगढ़ की ओर रवाना होने के दौरान कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनका मनोबल बढ़ाया। कांग्रेस पार्टी के बुलंदशहर जिला अध्यक्ष राकेश भाटी ने बताया कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की, बाद में वह खुली जीप में सवार होकर पंडावल से अलीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

गौरतलब है कि संभल की ओर से गंगा का पुल पार करने के बाद कल 24 फरवरी की रात्रि में उन्होंने जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर विधानसभा क्षेत्र से प्रवेश किया था इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पांच कुंतल फूलों की पुष्प वर्षा कर उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र के पंड्रावल नामक स्थान पर यात्रा का रात्रि विश्राम कराने के उपरान्त आज प्रात: अलीगढ़ के लिए रवाना हो गई।       

इस दौरान ग्रामीण इलाकों में जहां-जहां से भी यात्रा गुजरी कार्यकर्ताओं ने संगठित होकर उनका स्वागत किया। जनपद में यात्रा के देरी से पहुंचने के कारण अनूपशहर में हुई सभा में भी राहुल और प्रियंका गांधी शिरकत नहीं कर पाए। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!