शिवपाल का बड़ा बयान, कहा- सपा में नहीं होगा प्रसपा का विलय

Edited By Deepika Rajput,Updated: 05 Oct, 2019 10:29 AM

shivpal big statement

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सपा में विलय की अटकलों को विराम लगाते हुए कहा कि अब इसका समय निकल गया है। प्रसपा का सपा में किसी भी कीमत पर विलय नहीं होगा।

इटावाः प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) अध्यक्ष शिवपाल यादव ने सपा में विलय की अटकलों को विराम लगाते हुए कहा कि अब इसका समय निकल गया है। प्रसपा का सपा में किसी भी कीमत पर विलय नहीं होगा।

उन्होंने कहा कि दोनों दलों के बीच गठबंधन का विकल्प खुला है, लेकिन पार्टी के विलय का समय निकल गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सांप्रदायिक शक्तियों को धराशाही करने के लिए सपा और प्रसपा के मध्य मुद्दों के आधार पर चुनावी गठबंधन हो सकता है। 2 अक्टूबर को विधानमंडल के विशेष सत्र में शरीक होने के सवाल पर उन्होंने साफ किया कि गांधी सबके हैं, उन्हें दलीय दायरे के साथ नहीं जोड़ना चाहिए। अन्य विपक्षी दलों के सदस्यों के सत्र में शरीक नहीं होने पर उन्होंने कहा कि यह उनकी अपनी सोच है।

बीजेपी पर साधा निशाना
बीजेपी पर निशाना साधते हुए शिवपाल ने कहा कि यह सरकार हर मुद्दे पर फेल है। उनकी नीतियों से लोग परेशान हैं। उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था ध्वस्त है। प्रदेश मेें विकास ठप्प है और किसान छुट्टा गायों से परेशान हैं। गौवंशों को खाने की व्यवस्था नहीं है और वह भूखी मर रही हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!