शर्मनाक; दरोगा ने शादी का वादा कर छात्रा से किया शारीरिक शोषण, फिर कर डाली ये काली करतूत...

Edited By Pooja Gill,Updated: 11 Apr, 2025 10:48 AM

shameful the police inspector

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दरोगा की शर्मसार करने वाली करतूत सामने आई है। आरोप है कि दरोगा ने एक छात्रा को शादी का झासा देकर तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण...

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में एक दरोगा की शर्मसार करने वाली करतूत सामने आई है। आरोप है कि दरोगा ने एक छात्रा को शादी का झासा देकर तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण किया। आरोपी ने उसे गर्भवती किया और फिर उसका गर्भपात भी कराया। पुलिस आयुक्त के निर्देश के बाद उस दरोगा पर मुकदमा दर्ज किया गया है। 

जानिए पूरा मामला 
जानकारी मिली है कि ट्रांस यमुना क्षेत्र की रहने वाली एक छात्रा ने मामला दर्ज कराया है कि साल 2022 में वह हाथरस में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। इस दौरान उसकी मुलाकात गांव के लुटसना हाथरस निवासी अविनाश कुमार से हुई। वह भी प्रतियोगी परीक्षा की ही तैयारी कर रहा था। दोनों की मुलाकात होने लगी और दोस्ती हो गई। अविनाश कुमार ने छात्रा को अपने प्यार में फंसाया और उसके साथ शरीरक संबंध बनाए। उसने वादा किया कि सरकारी नौकरी लगते ही वह दोनों शादी कर लेंगे। इसके बाद वह तीन साल तक उसका शारीरिक शोषण करता रहा। 

युवती का कराया गर्भपात 
छात्रा ने पुलिस को जानकारी दी कि 2023 में अविनाश का पुलिस उप निरीक्षक पद पर चयन हो गया। इसके बाद उसने अपने साथ एक कमरे में महीनों रखकर शारीरिक शोषण किया। गर्भवती होने पर दवा देकर गर्भपात कराया। इसके बाद उसे पता चला कि अविनाश ने किसी और युवती से शादी रचा ली है। इसकी जानकारी उसे 24 फरवरी को इंस्टाग्राम से हुई। जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसने कहा कि घरवालों ने शादी का दबाव बनाया था। इसके बाद वह उसे कालिंदी विहार स्थित त्यागराज होटल में ले गया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और वीडियो भी बना लिया। जिसके बाद वह शादी का कहना पर धमकी देने लगा। पीड़िता ने पुलिस को सारी बात बताई और न्याय की गुहार लगाई। इसके बाद दरोगा पर केस दर्ज किया गया है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Chennai Super Kings

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!