Edited By Harman Kaur,Updated: 28 Apr, 2023 05:00 PM

उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं...
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक महिला ने अपने पति और ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि उसका पति अपने बड़े भाई के साथ रहने का दबाव बनाता है। वहीं, जब महिला इस बात का विरोध करती है तो उसे प्रताड़ित किया जाता है। इस मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई, लेकिन पति सुधरा नहीं। जिसके बाद अब महिला ने थाने में अपने पति समेत ससुराल वालों पर मुकदमा दर्ज कराया है।
ये भी पढ़ें...
- इस दिन रामलला होगे विराजमान: प्राण प्रतिष्ठा की शुभ तिथि हुई तय...शिरकत करेंगे कई बड़े नेता
- पहाड़ों की वादियो में पति अतीक अहमद संग शाइस्ता परवीन, पूरी फैमिली की एल्बम आई बाहर
शादी के 15 दिन बाद ही करने लगे प्रताड़ित
जानकारी के मुताबिक, आगरा जिले के निवासी एक व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी 8 मई 2021 को राजस्थान के सैपऊ थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक से की थी। शादी के 15 दिन बाद ही ससुराल वाले 2 लाख रुपए की मांग करने लगे और पैसे न देने पर विवाहिता को प्रताड़ित करने लगे। इतना ही नहीं महिला का पति उस पर अपने मंद बुद्धि बड़े भाई के साथ रहने के लिए दबाव बनाने लगा। इस बात से तंग आकर अपने 6 महिने के बेटे को लेकर मायके आ गई। इसके बाद पीड़िता के पिता ने कई बार समझौते की कोशिश की, लेकिन कोई हल नहीं निकला। जिसके बाद अब महिला के पिता ने बेटी के पति, ससुर, सास, ननद के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है।
क्या कहती है पुलिस?
इस मामले में जानकारी देते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक सैंया समरेश कुमार ने बताया है कि पीड़िता के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। तहरीर के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।