कलयुगी पिता की घिनौनी करतूत, अपनी मासूम बेटी को बनाया हवस का शिकार, सुबह ऐसे हाल में मिली...देखकर कांप गई मां

Edited By Purnima Singh,Updated: 01 May, 2025 06:24 PM

brutality at night with an innocent eight year old daughter

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी आठ साल की मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाया है......

फिरोजाबाद : उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद से रिश्तों को तार-तार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पिता ने अपनी आठ साल की मासूम बेटी को हवस का शिकार बनाया है। पत्नी की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। 

बच्ची की हालत बिगड़ने पर हुआ हैवानियत का खुलासा 
पूरा मामला फिरोजाबाद के थाना मक्खनपुर के एक गांव का है। यहां की निवासी एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला ने बताया कि घटना बुधवार रात की है। आठ साल की मासूम बेटी छत पर सो रही थी। वहीं चारपाई पर पिता भी सो रहा था। रात में आरोपी पिता ने बेटी के साथ दरिंदगी की। सुबह जब बेटी की हालत बिगड़ी तब उसने इस हैवानियत के बारे में बताया। बेटी ने बताया कि शोर मचाने का प्रयास करने पर आरोपी पिता ने उसे धमका दिया। जिसकी वजह से वो शांत रही। 

पुलिस ने आरोपी पिता को किया गिरफ्तार
पति के इस कृत्य की जानकारी मिलते ही पत्नी गुस्से से आग बबूला हो गई। महिला की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अनिल कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित बच्ची की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अग्रिम कार्रवाई कर रही है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!