शाह  ने गांधी परिवार पर कसा तंज, कहा- रायबरेली किसी ‘परिवार' की नहीं बल्कि जनता की है सीट

Edited By Ramkesh,Updated: 17 May, 2024 06:32 PM

shah took a jibe at the gandhi family said  rae bareli is not the seat

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां एक चुनावी रैली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर रायबरेली को 'पारिवारिक सीट' करार देने के लिए हमला बोला। उन्होंने कहा कि रायबरेली किसी ‘परिवार' की नहीं बल्कि जनता की सीट है। समाजवादी पार्टी (सपा) के...

रायबरेली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को यहां एक चुनावी रैली में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी पर रायबरेली को 'पारिवारिक सीट' करार देने के लिए हमला बोला। उन्होंने कहा कि रायबरेली किसी ‘परिवार' की नहीं बल्कि जनता की सीट है। समाजवादी पार्टी (सपा) के बागी विधायक मनोज पांडे आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए और मंच पर अमित शाह के बगल में बैठे।

शाह ने अयोध्या में आयोजित प्राणप्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण ठुकराने को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला और कहा कि यदि कांग्रेस सत्ता में आई तो वे फिर से मंदिर में ‘‘अयोध्या ताला'' लगा देंगे। उन्होंने कहा कि मनोज पांडे ने सही कहा कि प्राकृतिक आपदा के दौरान गांधी परिवार कभी भी रायबरेली नहीं आया। बैठक में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी शामिल हुईं। शाह ने लोगों से कहा कि वे "400 पार" के आह्वान को साकार करने के लिए अमेठी और रायबरेली में भाजपा उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करें।

ये भी पढ़ें:- सपा विधायक मनोज पांडेय भाजपा में शामिल, अमित शाह ने दिलाई पार्टी की सदस्यता

लखनऊ: लोकसभा चुनाव 2024 के बीच शुक्रवार को समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। सपा विधायक मनोज पांडेय ने आज रायबरेली में अमित शाह की मौजूदगी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!