Delhi Blast के बाद ताजमहल की सुरक्षा बढ़ी, आने-जाने वालों की हो रही चेकिंग

Edited By Pooja Gill,Updated: 11 Nov, 2025 03:37 PM

security at taj mahal beefed up after delhi blasts

आगरा: सोमवार को दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद आगरा में ताज महल की सुरक्षा व्यवस्था एहतियात के तौर पर कड़ी कर दी गयी है। मंगलवार सुबह से ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट से आने जाने वालों की सख्त चेकिंग की जा रही है...

आगरा: सोमवार को दिल्ली में हुए बम धमाके के बाद आगरा में ताज महल की सुरक्षा व्यवस्था एहतियात के तौर पर कड़ी कर दी गयी है। मंगलवार सुबह से ताजमहल के पूर्वी और पश्चिमी गेट से आने जाने वालों की सख्त चेकिंग की जा रही है। पर्यटकों की भी चेकिंग की जा रही है। ताजमहल के पूर्वी गेट और पश्चिमी गेट पर पार्किंग है, लिहाजा दोनों पार्किंग पर भी कड़ी निगरानी की जा रही है।

PunjabKesari
खुफिया एजेंसियां भी सतर्क 
पुलिस सूत्रों ने बताया कि खुफिया एजेंसियां भी सतर्क कर दीं हैं। ताज महल की सुरक्षा में तैनात एजेंसियों से संपर्क करके सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ताजमहल की बाहरी सुरक्षा पुलिस के हवाले है जबकि आंतरिक सुरक्षा की जिम्मेदारी सीआईएसएफ की जिम्मेदारी है। दिल्ली में ब्लास्ट में बाद के दौरान बाद ही आगरा पुलिस अलर्ट हो गई थी। रात में ही पुलिस के आला अधिकारी सड़कों पर निकल आए थे।

PunjabKesari
संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त के निर्देश 
पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ताज महल की सुरक्षा का जायजा लेने के लिए खुद ही पहुंचे गए थे। पूर्वी गेट पर पैदल पैदल मार्च किया था, उसके बाद ताजमहल के पीछे यमुना किनारे पर दशहरा घाट भी गए थे। पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने ताजमहल की सुरक्षा को लेकर कई निर्देश दिए हैं। शहर की सुरक्षा को लेकर भी पुलिस सख्त है। शहर में सेक्टर स्कीम लागू कर दी है। सभी थाना पुलिस को संवेदनशील इलाकों में लगातार गश्त और निगरानी के निर्देश जारी किए जा चुके हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!