सहारनपुर: मदरसा शिक्षक ने 7 साल की बच्ची से किया रेप, जान से मारने की दी धमकी...FIR दर्ज

Edited By Mamta Yadav,Updated: 23 Jun, 2022 04:35 PM

saharanpur madarsa teacher rapes 7 year old girl threatens to kill her

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र में सात साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म के आरोप में एक शिक्षक पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले के नकुड़ क्षेत्र में सात साल की बच्ची से कथित दुष्कर्म के आरोप में एक शिक्षक पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) सूरज राय ने बृहस्पतिवार को बताया कि नकुड़ थाना क्षेत्र के एक कस्बे में एक व्यक्ति ने बुधवार को अपनी बेटी से दुष्कर्म के आरोप में मदरसा शिक्षक जमीर पर मुकदमा दर्ज कराया है।

उन्होंने बताया कि मुकदमे में यह भी आरोप लगाया गया है कि मदरसा शिक्षक ने बच्ची को धमकी भी दी थी कि अगर उसने इस घटना के बारे में अपने परिजन को बताया तो वह उसे मार डालेगा। राय ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड विधान और पॉक्सो अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!