Road Accident: गंगा स्नान को निकले दोस्तों की कार अनियंत्रित होकर पुल से टकराई, 2 की दर्दनाक मौत

Edited By Mamta Yadav,Updated: 11 Apr, 2022 11:46 AM

road accident friends  car rammed into the bridge uncontrollably death of 2

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के छपार क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के पुल से टकरा जाने से उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के छपार क्षेत्र में दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक कार के पुल से टकरा जाने से उस पर सवार दो लोगों की मौत हो गई तथा एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि तीन दोस्त ... सोनू (29), रवि (28) और अंकित (26) गंगा स्नान करने के लिए रविवार को पानीपत से हरिद्वार जा रहे थे। रास्ते में मुजफ्फरनगर के छपार थाना क्षेत्र स्थित दिल्ली-हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग पर बधेड़ी चौराहे के पास उनकी कार अनियंत्रित होकर एक पुल से जा टकराई। उन्होंने बताया कि इस हादसे में सोनू और रवि की मौत हो गई, जबकि अंकित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!