लोकसभा चुनाव से पहले NDA गठबंधन में शामिल होगी RLD! केशव प्रसाद मौर्य का बड़ा दावा

Edited By Pooja Gill,Updated: 17 Sep, 2023 10:24 AM

rld will join nda alliance

UP News: उत्तर प्रदेश में अगले साल लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले है। जिसमें भाजपा ने 80 की 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। चुनाव से पहले विपक्ष ने भी एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन...

UP News: उत्तर प्रदेश में अगले साल लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले है। जिसमें भाजपा ने 80 की 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य रखा है। चुनाव से पहले विपक्ष ने भी एकजुट होकर भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए ‘इंडिया’ गठबंधन बनाया है। लेकिन उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इंडिया गठबंधन की संभावनाओं को खारिज करते हुए इसे 'भ्रष्टाचारी परिवार क्लब' बताया है। साथ ही उन्होंने दावा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा 80 की 80 सीटों पर जीत हासिल करेगी।

PunjabKesari

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में जीतने के लिए भाजपा ने 'मिशन 80' रखा है। जिसे पाने के लिए भाजपा तैयारियों में जुटी है। एक कार्यक्रम में मीडिया ने जब डिप्टी सीएम से पूछा कि क्या भाजपा चुनाव के मद्देनजर BJP अपने सहयोगियों की संख्या बढ़ा रही है और  राष्ट्रीय लोकदल के राजग में शामिल होने की अटकलें हैं' तो इसका जवाब देते हुए डिप्टी सीएम ने कहा 'देश में और उत्तर प्रदेश में BJP अपने दम पर भी बहुमत में हैं और अपने दम में ही चुनाव जीतेंगे, मगर जो भाजपा के गठबंधन का हिस्सा हैं वो हमारी सरकार का भी हिस्सा हैं।'

यह भी पढ़ेंः PM मोदी के जन्मदिन पर CM योगी ने दी बधाई, कहा- 'विकसित भारत' के निर्माण के लिए आपका समर्पण और विजन अतुलनीय'

BJP के गठबंधन में आने के लिए दरवाजे खुले हैः डिप्टी सीएम
इसके बाद उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बिना कहा कि 'जो भी दल भाजपा के गठबंधन का हिस्सा बनने का इच्छुक होगा राष्ट्रीय परिप्रेक्ष्य में उसे हमारे राष्ट्रीय नेतृत्व से बात करनी पड़ेगी। अगर राष्ट्रीय नेतृत्व उसे राजग का हिस्सा बनाना उचित समझेगा तो उन्हें बनाएगा। BJP के गठबंधन में आने के लिए दरवाजे खुले हैं, लेकिन यह निर्णय केशव मौर्य का नहीं हो सकता, यह निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व का होगा।'

PunjabKesari

I.N.D.I.A को कोई गंभीरता से नहीं लेताः मौर्य 
केशव प्रसाद मौर्य ने इस दौरान विपक्ष पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्ष कितनी भी रणनीति बना ले लोकसभा चुनाव तो हम ही जीतेगें। इसके साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन पर कहा 'यूपीए के इस गठबंधन का कोई भविष्य नहीं है, ये कब बिखर जाएगा कह नहीं सकते। वहां एक दर्जन से अधिक प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार हैं और रोज उनके उम्मीदवारों की संख्या बढ़ती जा रही है और ये जो पर्यटन करते हैं पटना, बेंगलुरु, मुंबई। मैं ये मानता हूं इसे जनता गंभीरता से नहीं लेती।'  

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!