Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला के दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब, मुख्य द्वार पर लगी लंबी-लंबी लाइनें

Edited By Pooja Gill,Updated: 23 Jan, 2024 09:46 AM

ram mandir after consecration

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या (Ayodhya) के भव्य और दिव्य राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद आज सुबह दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी भक्तों के लिए मुख्य द्वार खुल गए...

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या (Ayodhya) के भव्य और दिव्य राम मंदिर (Ram Mandir) में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद आज सुबह दर्शन करने के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सभी भक्तों के लिए मुख्य द्वार खुल गए है और भक्त अपने रामलला के दर्शन करने और पूजा करने के लिए जुटे हुए है। मंदिर के बाहर कल रात से ही दर्शन करने के लिए लंबी-लंबी लाइनें लगनी शुरू हो गई थी। मुख्य द्वार पर भक्त बड़ी संख्या में जुटे हुए है और भगवान के दर्शन कर रहे है।

PunjabKesari
बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को श्रीरामजन्मभूमि पर निर्मित भव्य मंदिर में श्रीरामलला के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूर्ण किया। वैदिक आचार्य सुनील शास्त्री की अगुवाई में 121 प्रकांड विद्वानों ने संजीवनी योग में मंत्रोच्चार के बीच प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को पूर्ण कराया। अभिजीत मुहूर्त में दोपहर 12 बजकर 29 मिनट से 84 सेकंड के अंतराल में श्याम वर्ण भगवान के बाल विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न हुआ। अब भगवान अपने गर्भगृह में विराजमान हो गए है और दर्शनों के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ी हुई है।

PunjabKesari
नवीन विग्रह की स्थापना के बाद आज यानी मंगलवार से राम मंदिर में दोनों विग्रहों के दर्शन सभी श्रद्धालुओं को सुलभ हो सकेंगे। दर्शन की शुरुआत सुबह सात बजे से होगी। पहली पाली में पूर्वाह्न 11:30 बजे तक दर्शन हो सकेंगे। इसके बाद दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 6:30 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। यदि भक्तों की भीड़ बढ़ी तो दर्शन की अवधि को बढ़ा दिया जाएगा। इस बीच सोमवार को भी आम श्रद्धालु रामलला के दर्शन नहीं कर सके। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के बाद सिर्फ विशिष्ट अतिथियों को ही दर्शन कराया गया। कई श्रद्धालु रामलला के दर्शनों के लिए तीन दिन से रुके हुए हैं, उनका कहना है कि दर्शन करके ही जाएंगे।

यह भी देखें... 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!