राधारानी मंदिर प्रबंधन का बड़ा फैसला; लाड़ली जी के दर्शन के लिए लागू होगा टोकन सिस्टम

Edited By Pooja Gill,Updated: 07 Feb, 2026 11:45 AM

radharani temple management takes a major decision token

मथुरा: मथुरा में बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित दर्शन को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। अब श्रद्धालुओं को टोकन सिस्टम के माध्यम से दर्शन कराए जाएंगे...

मथुरा: मथुरा में बरसाना स्थित राधारानी मंदिर में श्रद्धालुओं की लगातार बढ़ती भीड़ और अव्यवस्थित दर्शन को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने बड़ा फैसला लिया है। अब श्रद्धालुओं को टोकन सिस्टम के माध्यम से दर्शन कराए जाएंगे। इसके तहत मंदिर परिसर में काउंटर लगाकर श्रद्धालुओं को निशुल्क टोकन दिए जाएंगे और इसी टोकन नंबर के आधार पर दर्शन की अनुमति मिलेगी। यह व्यवस्था सीढ़ी मार्ग रोपवे मार्ग और परिक्रमा मार्ग से आने वाले सभी श्रद्धालुओं पर लागू होगी। होली के बाद इस नई व्यवस्था को पूरी तरह लागू कर दिया जाएगा। 

मंदिर समिति के अनुसार, इसका उद्देश्य दर्शन में होने वाली आपाधापी को रोकना और श्रद्धालुओं की संख्या का सही आकलन करना है। मंदिर समिति के रिसीवर आशीष कृष्ण शर्मा ने बताया कि बड़ी सिंहपौर पर पुलिस चौकी का निर्माण कराया जा रहा है। यहीं काउंटर स्थापित कर टोकन सिस्टम लागू किया जाएगा। सभी श्रद्धालुओं को निशुल्क प्रसाद भी प्रदान किया जाएगा। कुछ दिन पहले इस व्यवस्था का आधे घंटे का ट्रायल किया गया था जो सफल रहा। होली के बाद अंतिम ट्रायल के बाद इसे स्थायी रूप से लागू किया जाएगा। उन्होंने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मंदिर परिसर में जूताघर का निर्माण कराया जा रहा है। 

25 फरवरी को है लठामार होली 
25 फरवरी को लठामार होली को देखते हुए पूरे परिसर में बिजली की नई फिटिंग कराई जा रही है ताकि शार्ट सकिर्ट जैसी किसी घटना से बचा जा सके। मंदिर के पीछे के मार्ग का चौड़ीकरण और निकास द्वार के एल आकार के रास्ते को सीधा करने का प्रस्ताव भी प्रशासन को सौंपा गया है। इससे श्रद्धालुओं को आवागमन में राहत मिलेगी और भीड़ नियंत्रित रहेगी। मंदिर परिसर में स्थित पुराने मंदिर का भी जीर्णोद्धार कराया जा रहा है। इस पुराने मंदिर का उपयोग छप्पन भोग बनाने और श्रद्धालुओं के लिए भंडारे के रूप में किया जाएगा। पुराने मंदिर से नए मंदिर तक लोहे का पुल बनाया जाएगा जिससे भोग प्रसादी के आवागमन की व्यवस्था सुचारु रूप से हो सकेगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!