पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की

Edited By PTI News Agency,Updated: 22 May, 2023 09:22 AM

pti uttar pradesh story

लखनऊ, 21 मई (भाषा) उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी समेत पार्टी के प्रमुख नेताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

लखनऊ, 21 मई (भाषा) उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी समेत पार्टी के प्रमुख नेताओं ने रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय से जारी बयान के अनुसार, प्रदेश कांग्रेस ने रविवार को यहां पार्टी मुख्यालय पर भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 32वीं पुण्यतिथि पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण व सर्वधर्म शांति पाठ आयोजित कर श्रद्धापूर्वक याद किया।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने कांग्रेसजनों के साथ कालिदास मार्ग स्थित ‘‘राजीव गांधी पार्क’’ पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके अलावा, प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय ‘‘राजीव चौक’’ पर स्थित प्रतिमा पर भी कांग्रेस नेताओं ने माल्यार्पण किया।
वहीं, पार्टी मुख्यालय में सर्व धर्म शांति पाठ भी आयोजित किया गया।
इस दौरान उप्र कांग्रेस के प्रांतीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी तथा नकुल दुबे के अलावा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस की उत्‍तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष कैप्टन बंशीधर मिश्र, पूर्व विधायक सतीश अजमानी व श्याम किशोर शुक्ला, महासचिव प्रभारी (प्रशासन) दिनेश सिंह सहित भारी संख्या में कांग्रेस नेता उपस्थित रहे।

इस मौके पर खाबरी ने कहा, ‘‘देश की एकता अखंडता के लिए शहादत देने वाले राजीव गांधी जी ने अपनी दूरदर्शी सोच और आधुनिक भारत निर्माण के दृढ़ संकल्प के दम पर भारत को वैश्विक स्तर पर एक मजबूत लोकतांत्रिक देश के रूप में पहचान दिलाई है।’’
उन्‍होंने कहा कि सामाजिक न्याय की परिकल्पना को स्थापित करने के लिए पंचायती राज कानून को कड़ाई से अनुपालन कराने के लिए राजीव गांधी के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!