PM मोदी के जन्मदिन पर CM योगी-अखिलेश समेत विपक्ष के कई नेताओं ने दी बधाई, दीर्घायु की कामना

Edited By Ramkesh,Updated: 17 Sep, 2026 01:08 PM

on pm modi s birthday several opposition leaders including cm yogi and akhiles

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बसपा सुप्रीमो मायावती, अखिलेश यादव सहित विपक्ष के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जम्म दिन पर हार्दिक बधाई दी है। बसपा प्रमुख मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को...

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बसपा सुप्रीमो मायावती, अखिलेश यादव सहित विपक्ष के कई नेताओं ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जम्म दिन पर हार्दिक बधाई दी है। बसपा प्रमुख मायावती ने एक्स पर पोस्ट कर मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी को आज उनके 76वें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं स्वस्थ्य जीवन की शुभकामनाएं दी है। वहीं अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की बधाई और स्वस्थ एवं सक्रिय सार्थक जीवन के लिए शुभकामनाएं दी है। 

वहीं सीएम योगी ने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित राष्ट्र के विजन को साकार करेगा। आदित्यनाथ ने गोरखपुर में विश्वकर्मा पूजा उत्सव को संबोधित करते हुए मोदी के 76वें जन्मदिन पर उनके अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की। उन्होंने कहा, "मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि प्रधानमंत्री जी का स्वस्थ और यशस्वी जीवन लंबा हो तथा लंबे समय तक देश को उनका मार्गदर्शन मिलता रहे। उनके नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भर और विकसित भारत की परिकल्पना को साकार करे।"

मुख्यमंत्री ने कहा कि कारीगरों, शिल्पकारों, युवाओं और महिलाओं की शक्ति से इस सपने को साकार किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि बृहस्पतिवार का दिन विशेष है क्योंकि भारतीय परंपरा में शिल्पकारों के देवता माने जाने वाले भगवान विश्वकर्मा की जयंती और प्रधानमंत्री मोदी का जन्मदिन एक ही दिन है। आदित्यनाथ ने कहा, "सृष्टि के दिव्य शिल्पकार भगवान विश्वकर्मा की पवित्र जयंती के साथ-साथ आज 'नए भारत' के शिल्पकार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का भी जन्मदिन है।"

उन्होंने उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और कहा कि 140 करोड़ भारतीय उनके नेतृत्व में 'नए भारत' और विकसित भारत के सपने को साकार होते देखेंगे। मुख्यमंत्री ने मोदी के अच्छे स्वास्थ्य और लंबी उम्र के लिए बाबा गोरखनाथ और भगवान विश्वकर्मा से प्रार्थना भी की। आदित्यनाथ ने कहा, "यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे हर साल इस विश्वकर्मा मंदिर में आने का अवसर मिलता है।" उन्होंने कारीगरों और शिल्पकारों के योगदान का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने 'प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना' के माध्यम से उन्हें एक मंच प्रदान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि मोदी ने इस बात पर जोर दिया है कि जो देश अपने शिल्पकारों, श्रमिकों और कारीगरों का सम्मान करते हैं, वे ही आगे बढ़ते हैं। 

उन्होंने कहा, "चाहे विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के माध्यम से हो या बढ़ई, लोहार, राजमिस्त्री, सुनार और अन्य कारीगरों के जरिए, समाज में कारीगरी के कई रूप हैं, जो आत्मनिर्भरता का आधार बनते हैं।" आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अब तीन करोड़ से अधिक लोग आजीविका कमा रहे हैं और आत्मनिर्भर जीवन जी रहे हैं। उन्होंने इस बदलाव का श्रेय 2017 में राज्य में भाजपा सरकार बनने के बाद शुरू की गई योजनाओं को दिया। मुख्यमंत्री ने कहा, "ये सभी कारीगर और शिल्पकार हैं। यह भगवान विश्वकर्मा की कृपा है, लेकिन आधुनिक भारत में अगर किसी ने भगवान विश्वकर्मा की कारीगरी को आधुनिक तकनीक, नए बाजारों, पैकेजिंग और डिजाइनिंग से जोड़ने का काम किया है, तो वे प्रधानमंत्री मोदी हैं।" उन्होंने कहा कि आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में शिल्पकारों, कारीगरों, युवाओं और महिलाओं की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!