आदर्श चुनाव आचार संहिता के तहत 10.43 करोड़ रूपये की मदिरा एवं 18.18 करोड़ रूपये का गांजा जब्त

Edited By PTI News Agency,Updated: 21 Jan, 2022 08:29 PM

pti uttar pradesh story

लखनऊ,21 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के परिप्रेक्ष्य में आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिये सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से अब तक कुल 48,99,901 प्रचार-प्रसार सामग्री हटायी गयी हैं, जिनमें से सार्वजनिक...

लखनऊ,21 जनवरी (भाषा) उत्तर प्रदेश में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 के परिप्रेक्ष्य में आदर्श आचार संहिता को सुनिश्चित कराने के लिये सार्वजनिक एवं निजी स्थानों से अब तक कुल 48,99,901 प्रचार-प्रसार सामग्री हटायी गयी हैं, जिनमें से सार्वजनिक स्थानों से 36,42,030 एवं निजी स्थानों से 12,57,871 ऐसी सामग्री हटायी गयी हैं।

विगत 24 घंटों में सार्वजनिक स्थानों से कुल 1,73,835 तथा निजी स्थानों से 49,363 प्रचार सामग्री हटाई गयी हैं। विगत 24 घंटों में सार्वजनिक स्थानों से वाल राइटिंग के 11,397, पोस्टर के 81,143, बैनर के 55,291 तथा 24,922 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी है। इसी प्रकार निजी स्थलों से वाल राइटिंग के 3,893, पोस्टर के 22,538, बैनर के 14,534 तथा 8,398 अन्य मामलों में कार्रवाई की गयी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने शुक्रवार को बताया कि स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण, समावेशी एवं कोविड सुरक्षित मतदान कराने के लिए प्रदेश में आदर्श आचार संहिता को प्रभावी रूप से लागू किया गया है। इस परिप्रेक्ष्य में पुलिस, आयकर, आबकारी, स्वपाक एवं अन्य विभागों द्वारा कार्यवाही की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग द्वारा अब तक 6,72,031 लाइसेन्सी शस्त्र जमा कराये गये हैं। अब तक 281 लाइसेन्स जब्त किये गये तथा 862 लाइसेन्स को निरस्त किया गया है। इसी प्रकार सीआरपीसी के तहत निरोधात्मक कार्रवाई करते हुये 22,58,406 लोगों को पाबन्द किया गया है।

उन्होंने बताया कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप में अब तक विभिन्न धाराओं में 233 प्राथमिकियां दर्ज की गयी गयी हैं, जिनमें से आज विभिन्न धाराओं में 44 प्राथमिकियां दर्ज की गयीं। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग द्वारा अब तक 4767 शस्त्र, 5003 कारतूस, 214 विस्फोटक एवं 109 बम बरामद किये गये। पुलिस विभाग द्वारा छापा मार कर अवैध शस्त्र बनाने वाले 90 केन्द्रों को अब तक सीज किया गया।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि आबकारी एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 10.43 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य की 5,09,899 लीटर मदिरा जब्त की गयी है। इसके अतिरिक्त पुलिस विभाग एवं आयकर विभाग की कार्रवाई में अब तक लगभग 9.27 करोड़ रूपये से अधिक नकद भी बरामद किया गया है, जिसमें से 50.97 लाख रुपये आज बरामद किये गये। इसी प्रकार स्वपाक एवं पुलिस विभाग द्वारा अब तक 18.18 करोड़ रूपये से अधिक मूल्य का 6149 किलोग्राम गांजा भी जब्त किया गया है, जिसमें से 1.32 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य का 101 किलोग्राम गांजा आज जब्त किया गया। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा अब तक 55.66 लाख रुपये मूल्य की 42.622 किग्रा की बहुमूल्य धातुएं बरामद की गयी।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!