उत्तर प्रदेश: हाथरस में दलित लड़की से कथित सामूहिक दुष्कर्म मामले के चारों आरोपी गिरफ्तार

Edited By PTI News Agency,Updated: 26 Sep, 2020 07:54 PM

pti uttar pradesh story

लखनऊ, 26 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हाल ही में 19 वर्षीय एक दलित लड़की से हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

लखनऊ, 26 सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले में हाल ही में 19 वर्षीय एक दलित लड़की से हुए कथित सामूहिक दुष्कर्म के मामले में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।
हाथरस के पुलिस अधीक्षक विक्रांतवीर ने शनिवार को बताया कि यह घटना 14 सितंबर को चंदपा पुलिस थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई थी।
उन्होंने बताया कि पीड़िता ने मजिस्ट्रेट को दिये अपने बयान में कहा था कि चार युवकों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और विरोध करने पर उसका गला घोंटने की कोशिश की, जिसमें उसकी (पीड़िता की) जीभ कट गई।
उन्होंने बताया कि पीड़िता ने चारों आरोपियों की पहचान संदीप, रामू, लवकुश और रवि के रूप में की थी।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि संदीप को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया गया था। बाद में, रामू और लवकुश को गिरफ्तार किया गया और आज (शनिवार को) चौथे आरोपी रवि को भी गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
उन्होंने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक बलात्कार, हत्या के प्रयास के अलावा अजा-अजजा कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है।
उन्होंने यह भी कहा कि मुकदमा त्वरित अदालत में चलाया जाएगा।
पीड़िता को घटना के दूसरे दिन अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। वह वेंटिलेटर पर है और उसकी हालत चिंताजनक बतायी जाती है ।
इस बीच, अलीगढ़ में कांग्रेस के नेता श्यौराज जीवन ने आरोप लगाया कि हाथरस पुलिस ने इस घटना की जांच में लापरवाही बरती है।
उन्होंने पीड़िता के परिजनों को सुरक्षा प्रदान करने और 20 लाख रूपये की आर्थिक सहायता देने की सरकार से मांग की।


यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!