मेरठ में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़: गोकशी की फिराक में था आरोपी, गोली लगने के बाद गिरफ्तार

Edited By Rohini Oberoi,Updated: 05 Sep, 2026 10:45 AM

accused in meerut cow slaughter case arrested after encounter

मेरठ जिले में पुलिस ने कथित तौर पर गोकशी की तैयारी कर एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मेरठ : मेरठ जिले में पुलिस ने कथित तौर पर गोकशी की तैयारी कर एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया जबकि उसका एक साथी फरार हो गया। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस क्षेत्राधिकारी (मवाना) पंकज लवानिया ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि अटौरा रोड रजवाहे की पटरी के पास गन्ने के खेत में दो लोग एक गोवंश को वध के लिए ले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर खेत की घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को आत्मसमर्पण करने की चेतावनी दी। 

लवानिया बताया कि इस दौरान आरोपियों ने कथित तौर पर पुलिस दल पर गोलीबारी कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी बिलाल के बाएं पैर में गोली लग गई जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर मवाना स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। पुलिस क्षेत्राधिकारी ने बताया कि बिलाल का साथी भूरा उर्फ जावेद मौके से फरार हो गया जिसकी तलाश में पुलिस संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। 

उन्होंने बताया कि मौके से एक गोवंश, .315 बोर का एक अवैध तमंचा, एक कारतूस, एक खोखा तथा गोकशी में इस्तेमाल किए जाने वाले उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में मवाना थाने में भारतीय न्याय संहिता, आयुध अधिनियम और उत्तर प्रदेश गोवध निवारण अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। लवानिया ने बताया कि बिलाल और भूरा उर्फ जावेद के खिलाफ पहले भी विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं। 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!