जमानत पर आते ही फिर दरिंदगी: हैवान ने उंगलियों से निकाली थीं आंखें, अब दलित नाबालिग से किया रे/प

Edited By Anil Kapoor,Updated: 07 Sep, 2026 12:36 PM

man out on bail arrested for molesting dalit minor girl

मथुरा जिले में जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति को जैत इलाके में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आरोपी की पहचान मोरा गांव के रहने वाले 25 वर्षीय जय किशन के तौर पर....

Mathura News: मथुरा जिले में जमानत पर जेल से बाहर आए एक व्यक्ति को जैत इलाके में एक दलित नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, आरोपी की पहचान मोरा गांव के रहने वाले 25 वर्षीय जय किशन के तौर पर हुई है, जिसे स्थानीय पुलिस ने 5 सितंबर को बाटी मघेरा क्रॉसिंग के पास से पकड़ा था।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि गत 3 सितंबर को नाबालिग लड़की खेत में काम कर रही थी, तभी जय किशन उसे पास की एक सुनसान जगह पर ले गया और उससे दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि घटना के बारे में किसी को बताने पर किशन ने लड़की को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी और वहां से भाग गया।

ये भी पढ़ें:- दूसरी जगह शादी तय होने से था नाराज... बाथरूम में मिली थी श्रेया की लाश, एनकाउंटर में दबोचा गया कातिल प्रेमी

सूत्रों ने बताया कि शिकायत के आधार पर किशन के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 65(1) (बलात्कार) और धारा 351(3) (आपराधिक धमकी) तथा यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम और अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और वह 3 साल की सजा काटने के बाद लगभग 1 साल पहले ही जमानत पर जेल से रिहा हुआ था। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 में जय किशन गांव के ही एक व्यक्ति के साथ झगड़े में शामिल था और इस दौरान उसने कथित तौर पर पीड़ित की आंखें अपनी उंगलियों से निकाल दी थीं। पुलिस ने बताया कि 5 सितंबर को गिरफ्तारी के बाद आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!