प्रियंका बोलीं-  जनता से कट चुके हैं PM, अपने खरबपति मित्रों के लिए कर रहे काम

Edited By Ramkesh,Updated: 03 May, 2024 07:46 PM

priyanka said pm is cut off from the public working for

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘सत्ता के अहंकार' में जनता से दूर हो जाने का शुक्रवार को आरोप लगाया। प्रियंका ने यहां कांग्रेस उम्मीदवार रामनाथ सिकरवार ‘फौजी' के समर्थन में रोड शो के दौरान यह बात कही।...

फतेहपुर सीकरी: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर ‘सत्ता के अहंकार' में जनता से दूर हो जाने का शुक्रवार को आरोप लगाया। प्रियंका ने यहां कांग्रेस उम्मीदवार रामनाथ सिकरवार ‘फौजी' के समर्थन में रोड शो के दौरान यह बात कही। प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए प्रियंका ने कहा, ‘‘आपने देश के सबसे बड़े नेता को देखा है जिन्होंने सिर्फ आपको गुमराह किया है। सिर्फ चुनाव के समय आपके जज्बात को उभारकर आपसे वोट लिया है। बदले में आपको दिया कुछ भी नहीं, अपने खरबपति मित्रों को दिया है।

वाद्रा ने कहा, ‘‘वह (मोदी) देश के ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने 16 हजार करोड़ रुपए अपने लिए दो हवाई जहाज खरीदने पर खर्च कर दिए। क्या मोदी ने किसी एक किसान के आंसू पोछे हैं?" प्रियंका ने प्रधानमंत्री पर जनता से दूर हो जाने का आरोप लगाते हुए कहा, "जिसके पास बहुत ज्यादा सत्ता हो जाती है वह अक्सर अहंकारी हो जाता है। उसके आसपास के लोग सच नहीं बोलते हैं। वह चमचागिरी करते हैं। आज जितने भी अधिकारी और उनके साथी हैं वह उनसे (मोदी) डरते हैं। जब वे डरते हैं तो देश की सच्चाई को कैसे बताएंगे?

प्रधानमंत्री में इतना अहंकार हो गया है कि वह जनता से कट चुके हैं।" उन्होंने कहा, ‘‘इस देश में एक दूसरा नेता है राहुल गांधी.... जो 4000 किलोमीटर कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चला आपसे मिलने के लिए, आपकी समस्याओं को समझने के लिए। उन्होंने कन्याकुमारी से कश्मीर और मणिपुर से मुंबई की यात्रा की और सबकी बातें सुनकर उनके आधार पर एक घोषणापत्र निकला जिसे न्याय पत्र कहते हैं। न्याय पत्र क्यों, क्योंकि सबसे ज्यादा अन्याय पिछले 10 सालों में इस देश के गरीब, किसान और मजदूर के साथ हुआ है।

प्रियंका ने आरोप लगाया, "मोदी सरकार उद्योगपतियों के लिए है। उन्हें तमाम जमीन मुफ्त में मिली हुई है। सारे देश की संपत्ति मिली हुई है। आपके लिए सिर्फ पांच किलो राशन है। जो गरीब हैं उनके लिए तो अच्छा है लेकिन सवाल यह है कि आपको रोजगार क्यों नहीं मिल रहा है? वह (भाजपा) इस पांच किलो राशन के बोरे पर आपको निर्भर बनाना चाहते हैं।

 उन्होंने कहा, ‘‘अब समय आ गया है सच्चाई को समझने का, सच्चे नेताओं को पहचानने का, नाटक और नौटंकी को बंद करने का। समय आ गया है बदलाव लाने का।'' रोड शो के दौरान उत्साहित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रियंका का गर्मजोशी से स्वागत किया। उनके साथ गठबंधन सहयोगी समाजवादी पार्टी और अन्य दलों के कार्यकर्ता अपने-अपने झंडे लेकर शामिल हुए। रोड शो के दौरान बड़ी संख्या में लोग अपने-अपने घरों की छतों पर खड़े नजर आए। एक खुले वाहन पर सवार प्रियंका ने हाथ हिलाकर सबका अभिवादन किया। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!