सिरफिरे आशिक को पुलिस ने किया गिरफ्तार, वरमाला के बाद दुल्हन को मारी थी गोली

Edited By Ramkesh,Updated: 30 Apr, 2022 02:14 PM

police arrested sirfire aashiq the bride was shot after the garland

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शादी के दिन दुल्हन की गोली मारकर हत्या करने वाले प्रेमी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने हत्या काड़ का खुलासा करते हुए बताया कि अनीश उर्फ कुशलपाल, काजल से एक तरफ प्यार करता था। कई बार युवक...

मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में शादी के दिन दुल्हन की गोली मारकर हत्या करने वाले प्रेमी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस ने हत्या काड़ का खुलासा करते हुए बताया कि अनीश उर्फ कुशलपाल, काजल से एक तरफ प्यार करता था। कई बार युवक ने काजल से प्यार का इजहार किया। लेकिन काजल ने उसके प्यार को ठुकरा दिया। जिससे गुस्साए प्रेमी ने शादी के दिन ही काजल की गोली मार कर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि अनीश और उसके साथियों ने पहले दूल्हे के साथ बदतमीजी की। इसी जानकारी जब घरात पक्ष वालों की हुई तो उन्होंने आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया। उसके बाद आरोपी घर में घुस कर काजल की गोली मारकर हत्या कर दी। फिर मौके से फरार हो गया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में प्रयुक्त हथियार एक जिंदा कारतूस बरामद किया है।

बता दें कि  नौहझील थाना क्षेत्र  के मुबारकपुर में खूबीराम की पुत्री काजल की गुरुवार को शादी थी। बारात नोएडा से आई थी। शादी की तैयारियां चल रही थी। वरमाला कार्यक्रम के बाद जैसे ही दुल्हन घर की तरफ बढ़ी इसी दौरान सिरफिरे प्रेमी ने दुल्हन को गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने अपने साथियों के साथ दूल्हे को भी हत्या की धमकी देकर मौके से फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने 24 घंटे के बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। विधिक कार्रवाई के बाद उसे जेल भेज दिया गया है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!