Edited By Imran,Updated: 08 Nov, 2025 12:48 PM

PM Kisan Next Installment Update: किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली (pm kisan samman nidhi 21st installment) 2 हजार रुपए की किस्त का इंतजार पूरे देश के किसान कर रहे हैं। लेकिन अभी तक 21वीं किस्त कब जारी किया जाएगा इसका कोई अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ...
PM Kisan Next Installment Update: किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली (pm kisan samman nidhi 21st installment) 2 हजार रुपए की किस्त का इंतजार पूरे देश के किसान कर रहे हैं। लेकिन अभी तक 21वीं किस्त कब जारी किया जाएगा इसका कोई अधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। पहले कयास लगाए जा रहे थे कि नवंबर के पहले सप्ताह में किसानों के खाते में पैसे जाएंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और अभी अपने किसान 21वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। वहीं, देश के चार राज्यों के किसान इस योजना का लाभ उठा चुके हैं।
इन राज्यों के किसानों को मिल चुका 21वीं किस्त | pm kisan samman nidhi
आपको बता दें कि देश के 4 राज्यों के किसनों को पहले ही 21वीं किस्त जारी कर दिया गया था। दरअसल, भारी बारिश के कारण हुए नुकसान की वजह से केंद्र सरकार ने पंजाब, जम्मू और कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के किसानों के खाते में 21वीं किस्त का पैसा समय से पहले ही भेज दिया है। इन चारों राज्य के किसानों के खाते में 2-2 हजार सितंबर के आखिरी और अक्टूबर के पहले सप्ताह में पहुंच चुकी है।
मोबाइल नंबर करें अपडेट | PM kisan Samman Nidhi Kab Aaegi
कई बार OTP न आने या गलत जानकारी की वजह से पेमेंट अटक जाती है. इसलिए जरूरी है कि आप अपना मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल्स चेक कर लें. अगर आपने मोबाइल नंबर बदल लिया है या अपडेट करना चाहते हैं, तो pmkisan.gov.in पर जाएं।
यहां “Farmers Corner” में “Update Mobile Number” पर क्लिक करें। अपना आधार नंबर डालें और OTP वेरिफाई करें. नया मोबाइल नंबर दर्ज करें और सेव कर दें। ध्यान रखें, मोबाइल नंबर वही होना चाहिए जो आपके आधार से लिंक हो, तभी OTP आएगा और अपडेट सफल होगा।
हर साल दी जाती है 6 हजार| PM kisan Samman Nidhi Kab Aaegi
इस योजना के तहत हर साल किसानों को 6000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है, जो तीन किस्तों में मिलती है. अब तक सरकार 20 किस्तें जारी कर चुकी है और अब 21वीं किस्त अक्टूबर में आने की उम्मीद है. सरकार हर चार महीने में 2000 रुपये की किस्त देती है।