Hathras News: मंदिर में प्रसाद खाने से एक महिला की मौत: 12 लोग बीमार, फूड पॉइजनिंग की आशंका

Edited By Ramkesh,Updated: 25 Oct, 2025 05:08 PM

one woman died after consuming temple prasad

जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के माधुरी गांव में कथित तौर पर मंदिर पर चढ़ाए गए प्रसाद को खाने से एक महिला की मौत हो गई और बच्चों समेत करीब दर्जन भर लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

हाथरस: जिले के सिकंदराराऊ कोतवाली क्षेत्र के माधुरी गांव में कथित तौर पर मंदिर पर चढ़ाए गए प्रसाद को खाने से एक महिला की मौत हो गई और बच्चों समेत करीब दर्जन भर लोग गंभीर रूप से बीमार हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। 

PunjabKesari
पुलिस सूत्रों के अनुसार, ग्रामीणों ने त्योहारों के बीच माधुरी गांव के किनारे स्थित एक देवी मंदिर में मिठाइयों के कई डिब्बे रखे थे। 23 अक्टूबर की रात को, भक्तों ने प्रसाद के रूप में मिठाइयां आपस में बांटीं। इसे खाने के तुरंत बाद, लगभग 12 से 15 लोगों को पेट में तेज दर्द, उल्टी और दस्त होने लगे। पुलिस के मुताबिक, पीड़ितों में से एक मुन्नी देवी (55) की शनिवार सुबह मौत हो गई। 

PunjabKesari

अन्य प्रभावित व्यक्तियों को इलाज के लिए आगरा के एस.एन. मेडिकल कॉलेज और सिकंदराराऊ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित विभिन्न अस्पतालों में ले जाया गया। कुछ को उनकी गंभीर हालत के कारण रेफर किया गया है।

सिकंदराराऊ के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) जे एन अस्थाना ने बताया कि माधुरी गांव में मंदिर पर प्रसाद चढ़ाया गया था। अस्थाना ने बताया कि संभवतः खराब प्रसाद के कारण खाद्य विषाक्तता होने से ग्रामीण बीमार पड़ गए। उन्होंने कहा, ‘‘प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि मंदिर में चढ़ाई गई मिठाइयां खराब हो गई थीं, जिससे खाद्य विषाक्तता हुई और एक महिला की मौत हो गई तथा लगभग एक दर्जन अन्य का इलाज चल रहा है।'' उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!