OMG: पति व दो बच्चों को छोड़ प्रेमी के साथ जाने पर अड़ी विवाहिता, घंटों थाने में समझाते रहे परिजन

Edited By Mamta Yadav,Updated: 27 Feb, 2022 07:40 PM

omg married adamant on leaving husband and two children with lover

पति व दो छोटे बच्चों को छोडकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता लौटी तो ससुराल पक्ष सन्न रह गया। विवाहिता ने पति को छोडकर प्रेमी के संग रहने की इच्छा जाहिर कर दी। विवाहिता व आरोपी युवक को समझाने के लिए सैकडों व्यक्तियों का जमावडा घंटों तक भोपा थाने पर...

मुजफ्फरनगर: पति व दो छोटे बच्चों को छोडकर प्रेमी संग फरार हुई विवाहिता लौटी तो ससुराल पक्ष सन्न रह गया। विवाहिता ने पति को छोडकर प्रेमी के संग रहने की इच्छा जाहिर कर दी। विवाहिता व आरोपी युवक को समझाने के लिए सैकडों व्यक्तियों का जमावडा घंटों तक भोपा थाने पर मौजूद रहा।

बता दें कि जनपद के भोपा थाना क्षेत्र के गांव निवासी विवाहिता घर से गायब हो गयी थी। पति ने तहरीर देकर पुलिस से पत्नी की बरामद की गुहार लगाई तो पुलिस ने विवाहिता को प्रेमी संग बरामद कर लिया। मगर विवाहिता ने पति संग जाने से इंकार कर दिया। विवाहिता के दो पुत्र है, जिनमें छोटे बेटे की उम्र मात्र छ माह है। आरोपी प्रेमी ने बताया कि वह सैलून चलाता है। गत पांच वषों से उसके विवाहिता के साथ प्रेम सम्बंध हैं। शादी के पूर्व भी वह गायब हो चुके हैं। माता पिता ने पुत्री की इच्छा के विरूद्ध उसकी शादी भोपा थाना क्षेत्र के कर दी थी किन्तु उसके सम्बंध बदस्तूर कायम रहे। वह अपनी प्रेमिका को अपनाना चाहता है।

विवाहिता का ससुराल पक्ष तथा आरोपी युवक के परिजन दोनों को छोटे बच्चों के भविष्य का वास्ता देकर समझाते रहे। किन्तु दोनों ने किसी भी पक्ष की मानने से इंकार कर दिया। विवाहिता व आरोपी प्रेमी पुलिस से अपनी सुरक्षा की गुहार लगाते हुए संग रहने की मन्नत कर रहे थे तो ग्रामीण सामाजिक मर्यादाओं का पालन करने की दुहाई दोनों को दे रहे थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!