जेल के बाहर रील बनाना पड़ा भारी: बैकग्राउंड में बजा भौकाल वाला गाना, दर्ज हुई FIR

Edited By Anil Kapoor,Updated: 13 Sep, 2026 09:06 AM

case filed against youths who made reels outside meerut jail

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला कारगार के बाहर कुछ युवकों द्वारा बनाई गई रील सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए....

Meerut News: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला कारगार के बाहर कुछ युवकों द्वारा बनाई गई रील सोशल मीडिया पर प्रसारित होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। पुलिस अधीक्षक (नगर) विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए वीडियो पुलिस के संज्ञान में आया। उन्होंने बताया कि वीडियो में 4-5 युवक जेल की दीवार के सामने खड़े दिखाई दे रहे हैं और पृष्ठभूमि में जेल के अंदर-बाहर होने का जिक्र करने वाला गाना बज रहा है।

ये भी पढ़ें:- 16 राज्यों से जुड़े तार और 72 फर्जी खाते... 5600 करोड़ के साइबर घोटाले में कानपुर से 2 गिरफ्तार

अधिकारी ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है और वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान की जा रही है। भोसले ने बताया कि इस तरह की रील बनाकर दहशत या भय का माहौल बनाने का प्रयास करना गैरकानूनी है। उन्होंने बताया कि पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वीडियो किस उद्देश्य से बनाया गया और इसमें शामिल युवकों की मंशा क्या थी। अधिकारी ने बताया कि जांच में जो भी लोग वीडियो बनाने या इसमें शामिल होने के लिए जिम्मेदार पाए जाएंगे, उनके खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!