लोक कल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करेगा ओडिशा: CM योगी

Edited By Mamta Yadav,Updated: 13 Jun, 2024 05:16 AM

odisha will set new standards of public welfare cm yogi

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को ओडिशा की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे और मोहन चरण माझी को मुख्यमंत्री और कनक वर्धन सिंह देव व प्रवति परीदा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही...


Lucknow News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को ओडिशा की नवनिर्वाचित भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे और मोहन चरण माझी को मुख्यमंत्री और कनक वर्धन सिंह देव व प्रवति परीदा को उप मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर शुभकामनाएं दीं। साथ ही मंत्रिमंडल के समस्त सदस्यों को भी बधाई दी। इस दौरान उन्होंने कहा कि ओडिशा अब लोक कल्याण के नए प्रतिमान स्थापित करेगा।

गौरतलब है कि ओडिशा विधानसभा चुनाव के बाद पहली बार यहां भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है। भाजपा विधायक दल के नेता चुने गए मोहन चरण माझी ने बुधवार 12 जून को ओडिशा के 15वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली हैं।

ओडिशा में मुख्यमंत्री के पद पर मोहन चरण माझी के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव और प्रावती परिदा ने भी शपथ ली। भाजपा विधायक सुरेश पुजारी भी मंत्रिमंडल में शामिल हैं। इनके बाद रबीनारायण नाइक ने शपथ ली।

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!