पुलिस गिरफ्त से फरार हुआ था कुख्यात माफिया बदन सिंह बद्दो, अब एक बार फिर सोशल मीडिया पर हुआ सक्रिय

Edited By Anil Kapoor,Updated: 04 Feb, 2023 01:29 PM

notorious mafia badan singh baddo had escaped from police custody

उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का टॉप मोस्ट कुख्यात माफिया (Mafia) बदन सिंह बद्दो (Badan singh baddo) एक बार फिर सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव हो गया है। बदन सिंह बद्दो (Badan singh baddo) के इंस्टाग्राम (Instagram) हैंडल से तीन पोस्ट....

मेरठ(आदिल रहमान): उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) का टॉप मोस्ट कुख्यात माफिया (Mafia) बदन सिंह बद्दो (Badan singh baddo) एक बार फिर सोशल मीडिया (Social Media) पर एक्टिव हो गया है। बदन सिंह बद्दो (Badan singh baddo) के इंस्टाग्राम (Instagram) हैंडल से तीन पोस्ट डाले गए। जिसमें उसने पहले पोस्ट में गुरु गोविंद सिंह (Guru Govind Singh) का फोटो पोस्ट किया। वहीं दूसरे पोस्ट में यूपी पुलिस (UP Police) ब्यूरोक्रेसी मीडिया के बीच घिरे हुए खुद की स्थिति को स्पष्ट किया और फिर अंत में उसने अपने तीन एहसान फरामोश दोस्तों की कहानी बताई । मेरठ (Meerut) के रहने वाले 3 लोगों को अपनी पोस्ट में बदन सिंह (Badan Singh) ने टारगेट किया। इसके अलावा यूपी के पूर्व डीजीपी बृजलाल पर भी निशाना साधा।

PunjabKesari

ढाई लाख का इनामी है यूपी का टॉप मोस्ट माफिया बदन सिंह बद्दो
दरअसल, यूपी का टॉप मोस्ट माफिया बदन सिंह बद्दो ढाई लाख का इनामी है, जिसकी तलाश में पिछले 4 साल से यूपी पुलिस एसटीएफ और तमाम एजेंसियां बदन सिंह की तलाश में जुटी हुई हैं। लेकिन बदन सिंह का कोई सुराग आज तक पुलिस के हाथ नहीं लगा। पुलिस ने बदन सिंह पर शिकंजा कसने के लिए उसके दोस्तों ओर जरायम के साथियों पर खूब कार्रवाई की। कई बेनामी संपत्तियों पर सील लगाई गई और बदन सिंह का आलीशान महल भी जमींदोज कर दिया गया। लेकिन उसके बावजूद भी बदन सिंह का सुराग पुलिस के हाथ नहीं लग सका है।

PunjabKesari

सोशल मीडिया पर किए गए पोस्ट ने बदन सिंह बद्दो को हमेशा चर्चाओं में रखा
इतना ही नहीं महंगी लाइफस्टाइल और बेहद शातिर बदन सिंह बद्दो यूपी पुलिस को चैलेंज करने से नहीं चूक रहा है। एक के बाद एक सोशल मीडिया पर पोस्ट ने बदन सिंह को हमेशा चर्चाओं में रखा। साथ ही यूपी पुलिस के लिए हर बार एक नया चैलेंज बदन सिंह तैयार कर देता है। इसके पहले भी करीब 1 महीना पहले बदन सिंह के इंस्टाग्राम हैंडल से पोस्ट डाली गई थी। मेरठ पुलिस ने जब इंस्टाग्राम हैंडल की लोकेशन निकाली तो वह लंदन मिली और फिर मामला शांत हो गया। लेकिन अब बदन सिंह ने एक बार फिर तीन पोस्ट डालकर पुलिस महकमे में हड़कंप मचा दिया है।

PunjabKesari

साल 2018 में मेरठ के एक होटल से फरार हो गया था बदन सिंह बद्दो
आपको बता दें कि वर्ष 2018 में बदन सिंह बद्दो मेरठ के एक होटल से फरार हो गया था। पुलिस अभिरक्षा में गाजियाबाद में पेशी के बाद माफिया बदन सिंह बद्दो पुलिस वालों के साथ मेरठ आया था और फिर होटल में पार्टी के बाद माफिया बदन सिंह फरार हो गया। फरारी के इस मामले में उसने अपने कई साथियों का इस्तेमाल किया, जिन्हें पुलिस ने बाद में जेल भेज दिया। लेकिन बदन सिंह का कोई सुराग पुलिस के हाथ नहीं लगा है। इतना ही नहीं पिछले 4 साल से बदन सिंह को पुलिस तलाश हो रही है। लेकिन आज तक उसका रेड कॉर्नर नोटिस जारी नहीं कर पाई। पुलिस को नहीं पता कि बदन सिंह देश में है या फिर सात समंदर पार भाग गया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!