UP चुनाव पर नेहा सिंह राठौर का गीत: 'उत्तर परदेश में चुनाव आइले पास, जनता नेताजी से पूछिहा केने बड़ुए विकास...?'

Edited By Umakant yadav,Updated: 18 Sep, 2021 12:07 PM

neha singh rathore s song on up elections election aisle in uttar pradesh

उत्तर प्रदेश में कुछ ही दिनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विधानसभा चुनाव जैसै-जैसे नजदीक आ रहे हैं नेताओं की बयानबाजी भी चरम पर है। इसी बीच बिहार की चर्चित लोकगायिका नेहा सिंह राठौर का यूपी चुनाव को...

लखनऊ/ पटना: उत्तर प्रदेश में कुछ ही दिनों में विधानसभा के चुनाव होने हैं। इस चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। विधानसभा चुनाव जैसै-जैसे नजदीक आ रहे हैं नेताओं की बयानबाजी भी चरम पर है। इसी बीच बिहार की चर्चित लोकगायिका नेहा सिंह राठौर का यूपी चुनाव को लेकर गाया गया एक गीत सोशल मीडिया पर खूब धूम मचा रहा है। दरअसल, नेहा सिंह ने गाया है कि, उत्तर परदेश में चुनाव अइले पास, जनता नेताजी से पूछिहा केने बड़ुए विकास...?"  

यूपी चुनाव को लेकर नेताओं पर व्यंग्य
बता दें कि नेहा सिंह राठौर बिहार के कैमूर जिले की रहने वाली हैं। नेहा की खासियत रही है कि वे बिंदास भाव में व्यंग्य बाण छोड़ती हैं। वह इन गीतों को खुद से लिखती भी हैं। बिहार चुनाव के समय भी उनके गीत काफी पॉपुलर हुए थे। इस बार उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर नेताओं पर व्यंग्य बाण छोड़े हैं।  

यूपी में दरिंदगी की शिकार बच्चियों के साथ न्याय का सवाल
चुनावी गीत के माध्यम से नेहा सिंह ने यूपी के उन्नाव, हाथरस में हैवानियत की शिकार बच्चियों के न्याय का  सवाल भी उठाया है और पूछा है कि, “उन्नाव, हाथरस की बुचियन के अहिया, न्याय होई कहिया...?” कहा कि, "देह नोचवन के बाटे खदिए में बास, जनता नेता जी से पूछिहा केने बड़ुए विकास...?"

गोरखपुर, कुशीनगर में 24 घंटा बुजुरी के आस तकास...
नेहा ने आगे कहा कि उत्तरप्रदेश के गोरखपुर, कुशीनगर, मिर्जापुर, जौनपुर, देवरिया में 24 घंटे बिजली का आस कब होगी पूरी..." 24 घंटा बिजुरी के आस तकास...जनता नेता जी से पूछिहा,  केने बड़ुए विकास..."।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!