राजनीति का अड्डा बना लखीमपुर‍! जाने की जिद्द पर अड़े नवजोत सिंह सिद्धू को यूपी बॉर्डर पर लिया हिरासत में

Edited By Tamanna Bhardwaj,Updated: 07 Oct, 2021 05:36 PM

navjot singh sidhu detained on up border adamant on going to lakhimpur

हिंसा के बाद से यूपी का लखीमपुर खीरी जिला राजनीति का अड्डा बन गया है। यहां एक के बाद एक बड़े दलों के नेता हाजिरी लगाने के लिए आ रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, आप सांसद संजय सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद अब पंजाब कांग्रे...

लखनऊ: हिंसा के बाद से यूपी का लखीमपुर खीरी जिला राजनीति का अड्डा बन गया है। यहां एक के बाद एक बड़े दलों के नेता हाजिरी लगाने के लिए आ रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, आप सांसद संजय सिंह, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बाद अब पंजाब कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू लखीमपुर जा रहे हैं, लेकिन उन्हें यूपी बॉर्डर पर हिरासत में ले लिया गया है। सिद्धू के साथ काफिले में कांग्रेस के कई नेता मौजूद हैं। इसमें पंजाब कैबिनेट के मंत्री विजेन्द्र सिंगला भी शामिल हैं और वे नारे लगा रहे हैं।

PunjabKesari
इससे पहले पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने आज किसान परिवारों का दर्द बांटने के लिये लखीमपुर खीरी रवाना होने से पहले आज दो टूक शब्दों में कहा ‘यदि किसानों को गाड़ी से कुचलकर मारने वाले केन्द्रीय मंत्री के बेटे को गिरफ्तार नहीं किया गया तो मैं वहीं भूख हड़ताल पर बैठ जाऊंगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!