Ayodhya News: रात के अंधेरे में रेप पीड़िता से मिलने पहुंचे सांसद, परिवार ने अवधेश प्रसाद पर जताई नाराजगी

Edited By Imran,Updated: 08 Sep, 2024 01:30 PM

mp reached to meet rape victim in the dark of night

यूपी के अयोध्या जिले में दलित लड़की से हुए रेप के मामले में पीड़िता और इसके परिजन से  सपा सांसद अवधेश प्रसाद मिलने के लिए पहुंचे थे, लेकिन  परिजनों ने सांसद से मिलने से इंकार कर दिया। हालांकि सपा सांसद ने मौजूद ग्रामीणों को किशोरी व परिवार की...

अयोध्या: यूपी के अयोध्या जिले में दलित लड़की से हुए रेप के मामले में पीड़िता और इसके परिजन से  सपा सांसद अवधेश प्रसाद मिलने के लिए पहुंचे थे, लेकिन  परिजनों ने सांसद से मिलने से इंकार कर दिया। हालांकि सपा सांसद ने मौजूद ग्रामीणों को किशोरी व परिवार की सुरक्षा, मुवावजा और दोषियों पर कार्रवाई के लिए आश्वस्त किया। 

मिली जानकारी के अनुसार, जब ग्रामीणों को जानकारी हुई कि पीड़ित परिवार से मिलने सपा सांसद पहुंचे हैं तो बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए। वे सासंद से कहने लगे कि घटना के तीसरे दिन आप आ रहे हैं वह भी रात के अंधेरे में, पीछे से कुछ लोग यह भी कह रहे थे कि आप तो अयोध्या के राजा हैं, तब क्यों इतनी रात को मिलने आए हैं। 

सांसद से रात में पीड़िता ने मिलने से मना कर दिया तो मौके पर एकत्रित ग्रामीणों से सांसद ने कहा कि हम पीड़ित के साथ खड़े हैं। सुरक्षा और मुआवजा दिलाएंगे। ग्रामीणों की ओर से कहा गया कि पीड़ित परिवार को आरोपियों के परिवार की ओर से मारने की धमकी दी जा रही है। इस पर सांसद ने कहा कि हम आ गए हैं, अब आप लोगों को कोई धमकी नहीं दे सकेगा। 

जिसने यह कांड किया है, उनके खिलाफ  कार्रवाई हो रही है। फांसी की सजा दिलाई जाएगी। गांव में बिजली न होने से अंधेरा था, लोग मोबाइल की लाइट और टार्च जलाकर सांसद की बात को सुन रहे थे ।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!