नोएडा में यातायात नियमों के उल्लंघन पर नवंबर में 2.51 लाख से अधिक ई-चालान काटे

Edited By Pooja Gill,Updated: 01 Dec, 2023 11:06 AM

more than 2 51 lakh e challans issued

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण कई हादसे हो जाते है। इन्हीं हादसों को देखते हुए और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए नोएडा में 1 नवंबर से यातायात अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस ने कई जगहों पर जागरूकता अभियान चलाएं...

नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में यातायात नियमों के उल्लंघन के कारण कई हादसे हो जाते है। इन्हीं हादसों को देखते हुए और यातायात नियमों का पालन कराने के लिए नोएडा में 1 नवंबर से यातायात अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस ने कई जगहों पर जागरूकता अभियान चलाएं और रोजाना हजारों चालान काटे। लेकिन इसके बावजूद भी यातायात नियमों के उल्लंघन करने वालों में कमी नहीं आई है।

पुलिस ने 2,51,398 वाहनों का किया ई-चालान
उत्तर प्रदेश यातायात निदेशालय के आदेशानुसार चलाए गए अभियान के दौरान गौतम बुद्ध नगर पुलिस ने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में पूरे नवंबर में 2,51,398 वाहनों का ई-चालान किया और 59 करोड़ 29 लाख 11 हजार रुपए का जुर्माना वसूला।

यह भी पढ़ें...
ताजमहल देखने आए ओडिशा के 2 युवकों का अपहरण,  फिरौती मांगे जाने पर हुई घरवालों को जानकारी
उत्तरकाशी सुरंग से बचाए गए UP के 8 मजदूर पहुंचे लखनऊ, आज जल्द ही CM योगी से करेंगे मुलाकात

PunjabKesari
जनपद में 15 स्थानों पर होते है सबसे ज्यादा हादसे
पुलिस उपायुक्त (यातायात) अनिल कुमार यादव ने बताया कि गौतम बुद्ध नगर जिले में इस साल कुल 16,97 ,643 वाहनों के ई-चालान काटे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि जनपद में 15 ऐसे स्थान चिन्हित किये गये हैं, जहां दुर्घटनाएं ज्यादा होती हैं। इनमें से चार स्थानों पर सुधार किये जा चुके हैं और 11 पर काम चल रहा है।

यह भी पढ़ेंः यूपी विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आखिरी दिन आज, सीएम योगी देंगे अखिलेश के सवालों के जवाब
उत्तर प्रदेश विधानसभा के शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन है। आज आखिरी दिन में भी सदन में हंगामा होने का आसार है। सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों को लेकर चर्चा होगी। सदन की कार्यवाही सुबह 11ः00 बजे से शुरू होगी। नेता प्रतिपक्ष व नेता आज विधानसभा मे बोलेंगे और अनुपूरक बजट पर अपना-अपना पक्ष रखेंगे।वहीं, सदन में कुछ विधेयक पास कराए जाएंगे।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!