अमित शाह से इस्तीफा मांगने पर भड़के MLC दिनेश प्रताप, कहा-'सोनिया प्रियंका मुर्दाबाद'
Edited By Ajay kumar,Updated: 29 Feb, 2020 05:31 PM
सोनिया गांधी द्वारा गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगे जाने को लेकर सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में MLC दिनेश प्रताप सिंह ने जिला...
रायबरेलीः सोनिया गांधी द्वारा गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा मांगे जाने को लेकर सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में MLC दिनेश प्रताप सिंह ने जिला पंचायत सभागार में प्रेस कांफ्रेंस कर कॉग्रेस पर जमकर निशाना साधा। यही नहीं उन्होंने समर्थकों के साथ 'सोनिया प्रियंका मुर्दाबाद', व ‘देशभक्ति की आंधी है सहमी सोनिया गांधी है' का नारा भी लगाया।
MLC ने सांसद सोनिया गांधी द्वारा दिए गए बयान की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए कहा कि रायबरेली का किसान अपनी फसल बचाने में परेशान है जिसके लिए सोनिया गांधी ने अपनी सांसद निधि से एक गौशाला तक नहीं बना सकी। जनता ने जिस काम के लिए वोट देकर उन्हें वहां तक पहुंचाया और जनता की गाढ़ी कमाई कमाई से सोनिया गांधी जी हर महीने वेतन लेती हैं उस काम को कभी नहीं किया आज तक संसद में रायबरेली का सांसद रायबरेली की समस्याओं और विकास की बात कभी कह तक ना पाया हो ऐसे असफल सांसद को इस्तीफा दे देना चाहिए।
कहा कि पार्टी को विनाश तक ले जाने वाली कांग्रेस हर मामले में असफल हो जाने के बाद देशहित में किए जा रहे कार्यों में भी खोट निकाल रही है। असफल सांसद सोनिया गांधी का गृहमंत्री से इस्तीफा मांगना उनकी बौखलाहट का प्रमाण भी है क्योंकि गृहमंत्री अपनी सेवा के आधार पर जनता से चुनकर आए हैं जबकि सोनिया जी तरह सपा, बसपा की बैसाखी से जीत कर। इसलिए सांसद सोनिया गांधी को अपना इस्तीफ़ा दे देना चाहिये जो अपने परिवार, पार्टी और जनता से किये गये वादों से असफल हो गयी हैं।
Related Story

अमेठी में SP विधायक के घर बवाल पर भड़के राजभर: अखिलेश पर साधा निशाना, बोले— 'सपा में गैर-यादव...

आजमगढ़ से ISI का संदिग्ध गिरफ्तार, भड़के OP राजभर बोले- 'सपा के गढ़ से आतंकी पकड़ा जाना...

प्रेमी को जेल से रिहा कराने की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, घंटों चला हाई वोल्टेज...

भीषण गर्मी ने बढ़ाई टेंशन: मांग-आपूर्ति के अंतर से UP में बिजली संकट गहराया, CM योगी ने दिया ये योगी

ऑनर किलिंग हत्याकांड पर NCW सख्त: यूपी DGP को लिखा पत्र, मांगी विस्तृत रिपोर्ट

रिकॉर्ड बिजली मांग के बीच क्यों डगमगा रही है देश की पावर सप्लाई? बढ़ती गर्मी ने खोली सिस्टम की...

CM योगी पर टिप्पणी का मामला: भीम आर्मी नेता की गिरफ्तारी पर High Court ने लगाई रोक, सरकार से मांगा...

राहुल गांधी दोहरी नागरिकता विवाद: High Court में सुनवाई टली, जज की टिप्पणी हटाने की मांग पर अटका...

UP में आसमान से बरस रही आग: 30 हजार मेगावाट पहुंची बिजली की मांग, जर्जर ट्रांसफार्मरों ने बढ़ाई...

रातों-रात लगे अखिलेश विरोधी होर्डिंग, महिला विरोधी बताया गया, आपत्तिजनक पोस्टरबाजी से मचा सियासी...