मिर्जापुर की बहू अतिशी बनेंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री, इस गांव में है ससुराल...BHU के पूर्व VC के बेटे से हुई थी शादी

Edited By Imran,Updated: 18 Sep, 2024 07:01 PM

mirzapur s daughter in law atishi will become the chief minister of delhi

उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर के कछवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अनंतपुर ग़ांव में दिल्ली की होने वाली मुख्यमंत्री आतिशी सिंह मार्लेन की ससुराल है। घर वाले आतिशी के CM बनने की घोषणा के बाद से ही काफी खुश है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मिर्ज़ापुर के कछवा थाना क्षेत्र अंतर्गत अनंतपुर ग़ांव में दिल्ली की होने वाली मुख्यमंत्री आतिशी सिंह मार्लेन की ससुराल है। घर वाले आतिशी के CM बनने की घोषणा के बाद से ही काफी खुश है।

कौन हैं आतिशी के पति?
अनंतपुर ग़ांव के रहने वाले बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति पंजाब सिंह के बेटे प्रवीण सिंह के साथ आतिशी की शादी हुई है। यह शादी 2004 में हुई है। पंजाब सिंह और उनके बेटे प्रवीण सिंह दोनो ग़ांव में कभी कभी ही आते है।ग़ांव में उनके भाई का पूरा परिवार रहता है।आतिशी की चचिया सास का कहना है कि विधायक होने के पहले आतिशी घर पर आती थी। उनका स्वभाव बहुत ही अच्छा है। घर वालों से मिलजुल कर रहना और मदत करना उनके स्वभाव में है। हालांकि विधायक बनने के बाद वह कभी कर नही आयी। कभी-कभी बेटे प्रवीण सिंह से जरूर बात हो जाती है। परिवार वालों के मुताबिक आतिशी और प्रवीण दोनो अलग-अलग रह रहे हैं।

दिल्ली के उपराज्यपाल (LG) विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को अरविंद केजरीवाल का इस्तीफा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को मंजूरी के लिए भेज दिया। साथ ही उन्होंने नई मुख्यमंत्री आतिशी के शपथ ग्रहण के लिए 21 सितंबर की तारीख का प्रस्ताव भी राष्ट्रपति को भेजा है। इधर, मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे चुके अरविंद केजरीवाल अपना सरकारी आवास छोड़ेंगे। आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बुधवार को कहा कि हमने सुरक्षा को लेकर उनसे कहा कि सरकारी आवास ना छोड़ें, लेकिन वे नहीं माने।

एक दिन पहले 17 सितंबर को AAP विधायक दल की मीटिंग में आतिशी को मुख्यमंत्री चुना गया था। इसके बाद केजरीवाल ने शाम को LG विनय सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया था

Related Story

Trending Topics

Afghanistan

134/10

20.0

India

181/8

20.0

India win by 47 runs

RR 6.70
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!