Edited By Mamta Yadav,Updated: 23 Feb, 2022 09:31 AM

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत राज्य की राजधानी लखनऊ में होने वाले मतदान की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव से मंगलवार को मुलाकात की।
लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत राज्य की राजधानी लखनऊ में होने वाले मतदान की पूर्व संध्या पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र मयंक जोशी ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव से मंगलवार को मुलाकात की।
https://up.punjabkesari.in/uttar-pradesh/news/mayank-son-of-bjp-mp-rita-bahuguna-joshi-met-akhilesh-yadav-1553377
यादव ने मंयक जोशी के साथ अपनी तस्वीर ट्वीट करते हुए लिखा, ''मयंक जोशी से शिष्टाचार मुलाकात।'' गौरतलब है कि मंयक जोशी, भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पुत्र हैं। रीता जोशी इस विधानसभा चुनाव में अपने बेटे के लिए लखनऊ छावनी से विधानसभा चुनाव का टिकट मांग रही थीं, लेकिन भाजपा ने छावनी विधानसभा से प्रदेश सरकार के मंत्री ब्रजेश पाठक को टिकट दे दिया।
रीता जोशी ने लखनऊ छावनी से 2012 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर और 2017 में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर विधानसभा चुनाव लड़ा था और दोनों बार विजय प्राप्त की थी। रीता जोशी ने 2017 के चुनाव में मुलायम सिंह यादव परिवार की बहू और सपा प्रत्याशी अपर्णा यादव को हराया था। अभी हाल में अपर्णा सपा छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई थीं। लखनऊ में आज मतदान हो रहा है।