पीलीभीत बस डिपो से भारी मात्रा में विस्फोटक बरामद, खुफिया एजेंसियां अलर्ट
Edited By Ajay kumar,Updated: 03 Feb, 2020 10:25 AM

उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में किसी बड़ी साजिश के चलते कानपुर से पीलीभीत लाई जा रही बोरियों में भरी विस्फोटक की बड़ी खेप बरामद हुई है। जिससे खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। विस्फोटक सामग्री को पीलीभीत...
बरेली: उत्तर प्रदेश के जनपद बरेली में किसी बड़ी साजिश के चलते कानपुर से पीलीभीत लाई जा रही बोरियों में भरी विस्फोटक की बड़ी खेप बरामद हुई है। जिससे खुफिया एजेंसियों में हड़कंप मच गया है। विस्फोटक सामग्री को पीलीभीत डिपो की बस में नीचे बने लगेज बॉक्स में चार बोरियों में भरकर रखा गया था। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है। बस के कंडक्टर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जबकि चालक मौके से फरार हो गया। साथ ही मामले में जांच शुरू कर दी है।

पुलिस सूत्रों की माने तो उनको सबसे पहले रोडवेज बस में विस्फोटक सामग्री ले जाने की सूचना प्राप्त हुई थी जिसका किसी अपराधिक वारदात में इस्तेमाल किया जाना था। जिसके बाद से इंस्पेक्टर बारादरी के साथ एएसपी खुद मौके पर पहुंचे और सघन चेकिंग अभियान कराया। विस्फोटक पदार्थ बरामद होने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है।
जानकारी मुताबिक बरेली की बारादरी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि पीलीभीत डिपो की बस में कानपुर से विस्फोटक लोड किया गया है जो बस के नीचे लगेज बॉक्स में रखा गया है। सूचना मिलते ही बारादरी पुलिस सेटेलाइट बस अड्डे और आस-पास के आने-जाने वाले रास्तों में तैनात हो गई। जैसे ही पीलीभीत डिपो की बस सेटेलाइट बस अड्डे पर पहुंची उसी दौरान पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने कंडक्टर मैनपुरी निवासी सुधीर को पकड़ लिया। फिलहाल पुलिस सभी तथ्यों की जांच पड़ताल कर रही है।
Related Story

नशे का इंजेक्शन देकर गैंगरेप..., बरामद NEET छात्रा ने सुनाई दरिंदगी की खौफनाक कहानी

वाराणसी एयरपोर्ट पर DRI और कस्टम का बड़ा एक्शन: बैंकॉक से आए 2 तस्कर गिरफ्तार, ₹20 करोड़ का...

जेवर में 15 वर्षीय छात्र का शव खाली मकान से बरामद, हत्या की आशंका, पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में...

Agra-Lucknow Expressway पर स्लीपर बस में लगी आग, चालाक समेत 2 की मौत, मची चीख-पुकार

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा: फिरोजाबाद में डंपर से टकराकर बस में लगी आग, ड्राइवर की मौ/त......

बिजली संकट पर अखिलेश का BJP पर बड़ा तंज: 'न नए प्लांट लगाना आपके बस में था, न आपकी तंग सोच में......

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में दौड़ेंगी 500 ई-बसें, CM योगी ने दिए तेज तैयारी के निर्देश

Unnao Bus Accident: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस पलटी, 6 की मौत, 21 घायल

'भार बन गई BJP...' UP में बिजली संकट पर भड़के अखिलेश यादव, विधायकों की चिट्ठी को बताया टिकट का...

UP में आसमानी आफत: 48°C के टॉर्चर के बीच 3 दिन भीषण लू का अलर्ट, खेती पर मार, करोड़ों का व्यापार...