Edited By Ramkesh,Updated: 29 Oct, 2026 03:55 PM

उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार तड़के एक ट्रक से दो स्लीपर बसों के टकराने से पांच यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के करीब तीन बजकर 15 मिनट पर एक्सप्रेसवे पर हुई। उन्होंने बताया कि हादसे में...
मथुरा: उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेसवे पर बृहस्पतिवार तड़के एक ट्रक से दो स्लीपर बसों के टकराने से पांच यात्री घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना तड़के करीब तीन बजकर 15 मिनट पर एक्सप्रेसवे पर हुई। उन्होंने बताया कि हादसे में घायल हुए पांच यात्रियों को उपचार के लिए मथुरा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।
मांट के पुलिस क्षेत्राधिकारी अमरनाथ यादव ने बताया कि कांच के कबाड़ से लदा एक ट्रक दिल्ली से फिरोजाबाद की ओर जा रहा था और इसी दौरान पीछे से आ रही दो तेज रफ्तार स्लीपर बसें उससे टकरा गईं। यादव ने बताया कि टक्कर के कारण बसों में सवार पांच यात्री घायल हो गए। उन्होंने बताया कि दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की। पुलिस अधिकारी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल वाहनों को एक्सप्रेसवे से हटा दिया गया है, जिससे यातायात सुचारू किया जा सके।