बलिया में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा देखने गए दलितों पर हमला, चार घायल; छह के खिलाफ FIR

Edited By Ramkesh,Updated: 24 Oct, 2026 01:29 PM

dalits who went to watch the durga idol immersion procession in ballia were atta

उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा देखने गए दलित समुदाय के लोगों पर एक समूह के कथित हमले में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि इस...

बलिया: उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा देखने गए दलित समुदाय के लोगों पर एक समूह के कथित हमले में चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपाधीक्षक सतीश शर्मा ने बताया कि इस मामले में छह लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत शुक्रवार को नामजद मामला दर्ज किया गया।

पुलिस के अनुसार, गड़वार थाने में बिकाऊ प्रसाद की शिकायत पर सुभाष राजभर, मुकेश राजभर, प्रदीप, अभय, प्रिंस और सौरभ के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। प्राथमिकी के अनुसार, घटना 21 अक्टूबर को गड़वार थाना क्षेत्र में दई स्थान के पास उस समय हुई, जब दुर्गा प्रतिमा विसर्जन की शोभायात्रा वहां से गुजर रही थी। शिकायत के अनुसार, आरोपी कथित तौर पर लाठी-डंडे और अन्य हथियार लेकर वहां पहुंचे तथा पप्पू कुमार और पंकज कुमार को जातिसूचक अपशब्द कहे और उनकी पिटाई की।

शिकायत में कहा गया है कि जब हरिंद्र और अजीत बीच-बचाव करने पहुंचे तो आरोपियों ने उनकी भी पिटाई कर दी। इस घटना में चारों लोग घायल हो गए। आरोप है कि हमलावर पीड़ितों को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!